फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   98 Hotels and Restaurants Operating Without Standards:

स्काउटिंग टीम भावना से कार्य करना सिखाती है : प्रो. मित्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
98 Hotels and Restaurants Operating Without Standards:
श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण शिविर के समापन के दौरान पदाधिकारी और प्रशिक्षु।
मथुरा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान संस्थान एवं गो अनुसंधान संस्थान के कुलपति प्रो. अभिजीत मित्रा ने कहा कि स्काउटिंग हमें टीम भावना, आत्मविश्वास, आत्मसम्मान और नेतृत्व कौशल के साथ कार्य करना सिखाती है।
विज्ञापन

वह गोकुल के श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में भारत स्काउट एवं गाइड के सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। शिविर में प्रशिक्षुओं को बेसिक एवं एडवांस का कोर्स कराया गया। शिविर का समापन सर्वधर्म सभा से हुआ। मुख्य आयुक्त डॉ. कमल कौशिक ने प्रो. मित्रा, खंड शिक्षा अधिकारी चौमुहां कैलाश चंद शुक्ला और हिंदुस्तान कॉलेज के निदेशक डॉ. मनीष गुप्ता काे स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर सचिव जोगेंद्र सिंह, जिला कमिश्नर निखिल अग्रवाल, वीरेंद्र उपाध्याय, दयाराम शर्मा, यशपाल चौधरी, हरिओम गुप्ता, अशोक सोलंकी, गोवर्धन दास गुप्ता, पवन चौधरी, गुरु प्यारी सत्संगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed