फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   98 Hotels and Restaurants Operating Without Standards

Mathura News: बिना मानकों के चल रहे 98 होटल व रेस्टोरेंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
98 Hotels and Restaurants Operating Without Standards
मथुरा। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने अपशिष्ट जल का बेहतर निस्तारण नहीं होने पर 98 होटल और रेस्टोरेंट को नोटिस थमाया है। साथ ही संबंधित अधिकारियों से जवाब दाखिल करने के लिए भी कहा है। अब अगली सुनवाई 24 जुलाई को होगी।
विज्ञापन

फरीदाबाद निवासी पर्यावरणविद व अधिवक्ता नरेंद्र सिराेही ने एनजीटी में याचिका दाखिल की है। इसकी सुनवाई बीती बृहस्पतिवार को एनजीटी कोर्ट में हुई थी। उनका आरोप है कि हाईवे पर मथुरा सीमा में लगभग 98 होटल, रेस्टोरेंट और ढाबे बिना मानकों के संचालित हो रहे हैं। इनके यहां प्रदूषण नियंत्रण और अपशिष्ट जल का सही निस्तारण नहीं हो रहा है। इससे मिट्टी और भूजल को दूषित कर रहे हैं। उनके अधिवक्ता संजय मिश्रा का कहना कि बिना मानकों के संचालित रेस्टोरेंट व होटलों की सूची के उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सौंपी गई थी, लेकिन इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी को लेकर एनजीटी ने शासन से लेकर स्थानीय अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed