{"_id":"5dcd9c938ebc3e54d805fd37","slug":"97-couple-wedding-in-gruop-marriage-mathura-news-agr415275922","type":"story","status":"publish","title_hn":"97 जोडे बधे पवित्र विवाह बन्धन में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
97 जोडे बधे पवित्र विवाह बन्धन में
विज्ञापन
फोटो-50 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत वर-वधुओं को आर्शीवाद देते कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्?
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छाता(मथुरा)। मुुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हाईवे स्थित बॉबी वाटिका में जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार को 85 हिन्दू समाज एवं 12 मुस्लिम समाज के जोड़े विवाह बंधन में बंधे। सहयोगी संस्था श्रीराधारानी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं नगर पंचायत छाता द्वारा व्यवस्थाएं की गईं।
समारोह में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण ने सभी वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सुचारु रूप से पूरे प्रदेश में चल रही है। सामूहिक विवाह योजना से निर्बल समाज का सामूहिक उत्थान होता है। अत: जिस प्रकार से प्रदेश सरकार द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उसी प्रकार से अन्य सामाजिक संस्थाओं को ऐसे कार्यक्रमों के लिए आगे आना चाहिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण का स्वागत किया। समाज कल्याण अधिकारी करुणेश ने जिला पंचायत सदस्य नरदेव चौधरी का स्वागत किया। नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रप्रकाश बॉबी का भी स्वागत किया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक देहात आदित्य शुक्ला, सीओ छाता जगदीश कालीरमन, अधिशाषी अधिकारी सुचेता अरोड़ा, राधारानी ट्रस्ट के गोकुल चंद शर्मा, रूप चंद शर्मा, अनुज शर्मा आदि उपस्थित रहे।