फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   95 poles toppled and 8 transformers blown out due to storm and rain

Mathura News: आंधी-बारिश से 95 खंभे टूटे, 8 ट्रांसफाॅर्मर फुंके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
95 poles toppled and 8 transformers blown out due to storm and rain
मथुरा। मंगलवार शाम आई तेज आंधी और बारिश ने विद्युत व्यवस्था को प्रभावित कर दिया है। तेज हवाओं के कारण जिलेभर में 95 विद्युत खंभे क्षतिग्रस्त हो गए जबकि आठ ट्रांसफाॅर्मर फुंक गए। अनेक स्थानों पर बिजली के तार टूटने और पेड़ों की शाखाएं तारों पर गिरने से फाल्ट हो गए। इससे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों उपभोक्ताओं को घंटों बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विद्युत निगम ने आंधी शुरू होते ही कई इलाकों की बिजली आपूर्ति बंद करा दी थी। बावजूद इसके आंधी के कारण गोवर्धन में 24 विद्युत खंभे, तीन ट्रांसफाॅर्मर, बलदेव, बरौली फरह में 13 विद्युत खंभे, कोसी में 35 खंभे, 3 ट्रांसफाॅर्मर और मांट में 23 खंभे गिर गए तथा दो ट्रांसफॉर्मर फुंक गए। इससे बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। वहीं शहर के कई मोहल्लों में देर रात तक अंधेरा पसरा रहा। इससे लोगों को गर्मी और उमस के बीच परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार तेज हवाओं से सबसे अधिक नुकसान ओवरहेड लाइनों को पहुंचा। जिससे आपूर्ति बहाल करने में काफी समय लगा। आंधी थमने के बाद निगम ने अलग-अलग टीमें बनाकर मरम्मत कार्य शुरू करा दिया। कर्मचारियों ने रातभर विद्युत खंभे खड़े करने, टूटे तार जोड़ने और क्षतिग्रस्त उपकरणों को बदलने का कार्य किया। बिजली आपूर्ति को सामान्य बनाने के लिए मुख्य अभियंता राजीव गर्ग स्वयं रात ढाई बजे तक कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग कर मरम्मत कार्य की प्रगति की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed