{"_id":"678aae01b44dafede6023aee","slug":"93-vehicles-challaned-in-two-days-mathura-news-c-369-1-mt11002-123869-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पारदी गैंग का एक लाख का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पारदी गैंग का एक लाख का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल पारदी गैंग का इनामी बदमाश कैलाश पारदी को ले जाते पुलिसकर्मी
मथुरा। हाईवे पुलिस और एसटीएफ नोएडा यूनिट ने बृहस्पतिवार की रात भरतपुर रोड पर मुठभेड़ में पारदी गैंग के एक लाख के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश कन्नौज में इत्र व्यापारी के घर हुई डकैती में वांछित चल रहा था। गोली लगने से बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे पहले जिला अस्पताल और बाद में कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि 28 जून 2023 की रात को कन्नौज की शहर कोतवाली के युसूफपुर भगवान मोहल्ला निवासी इत्र कारोबारी विमलेश चंद्र तिवारी उर्फ विम्मू के परिवार को बंधक बनाकर डकैती की वारदात हुई थी। वारदात को पारदी गैंग के नौ सदस्यों अंजाम दिया था। गैंग यहां से लाइसेंसी पिस्टल, नौ लाख रुपये की नकदी और आभूषण ले गए। पुलिस ने पूर्व में गैंग के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है।
जबकि एक लाख के इनामी मध्य प्रदेश के जिला अशोकनगर, थाना पिपरई के गांव मुंडरा निवासी कैलाश पारदी फरार चल रहा था। एडीजी जोन कानपुर ने अभियुक्त पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास में एसटीएफ नोएडा यूनिट लगी हुई थी। बृहस्पतिवार की रात को एसटीएफ को अभियुक्त की हाईवे थाना क्षेत्र में लोकेशन मिली।
विज्ञापन
उन्होंने एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय को अवगत कराया। एसएसपी ने तत्काल हाईवे थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही को एसटीएफ के साथ बदमाश की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस ने उसे भरतपुर रोड पर अडूकी मोड़ के पास घेर लिया। पुलिस को देखते ही उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश की टांग में गोली लगी और वह घायल हो गया। तलाशी में उसके कब्जे से एक तमंचा-कारतूस तथा 1265 रुपये बरामद हुए।