फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   93 vehicles challaned in two days

Mathura News: दो दिन में 93 वाहनों के चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
93 vehicles challaned in two days
अग्निशमन और फर्स्ट एड बॉक्स न मिलने पर निजी बस का चालान करती पीटीओ पूजा सिंह।
मथुरा। परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने दो दिन में 93 वाहनों के चालान किए हैं। इससे निजी बस संचालकों में खलबली मची है। मंगलवार को वृंदावन के पर्यटन केंद्र के पास खड़ी तेलंगाना की बस में आग लग गई थी। एक श्रद्धालु की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अमर उजाला ने निजी बसों में अग्निशमन यंत्र और न ही फर्स्ट एड बॉक्स शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद विभाग के अधिकारी चेते और कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रथम दल) राजेश राजपूत के निर्देश के बाद प्रवर्तन टीम सक्रिय हो गई है। बृहस्पतिवार को पीटीओ (यात्री कर अधिकारी) पूजा सिंह ने अग्निशमन यंत्र और फर्स्ट एड बॉक्स न होने पर चार वाहनों के चालान किए।
विज्ञापन


शुक्रवार को एआरटीओ प्रवर्तन राजेश राजपूत और पीटीओ पूजा सिंह ने 89 वाहनों के चालान किए। एआरटीओ प्रवर्तन (प्रथम) ने बताया कि 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसके तहत यातायात मानकों का पालन न करने वाले चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा वाहन चालकों को जागरूक भी किया जा रहा है। सुरक्षा माह खत्म होने के बाद भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed