{"_id":"6951811d371901084802c744","slug":"923-lakh-rupees-were-defrauded-in-the-name-of-providing-a-plot-in-the-rukmini-vihar-housing-scheme-mathura-news-c-161-1-vrn1004-101081-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: रुक्मिणी विहार आवासीय योजना में प्लॉट दिलाने के नाम पर 9.23 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: रुक्मिणी विहार आवासीय योजना में प्लॉट दिलाने के नाम पर 9.23 लाख ठगे
विज्ञापन
वृंदावन। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की रुक्मिणी विहार योजना में सस्ते दामों पर प्लाट आवंटन कराने का झांसा देकर 9 लाख से अधिक रुपये ठग लेने के मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस मामले में मथुरा के होली गेट निवासी पिता-पुत्र सहित दो अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुई प्राथमिकी की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। मथुरा के कृष्णानगर डायबिल नगर निवासी हितेश कुमार गौतम ने होली गेट निवासी अभिराज उर्फ विशाल अग्रवाल एवं गिरिराज अग्रवाल एवं दो अन्य के विरुद्ध कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्राधिकरण के अधिकारियों एवं लखनऊ तक मंत्रियों से अच्छे संबंध बताते हुए अभिराज एवं गिरिराज ने रुक्मिणी विहार आवासीय योजना में सस्ती कीमतों पर प्लॉट दिलाने की बात कहकर 15 मई 2024 को 11 लाख 23 हजार रुपये ऑनलाइन ले लिए।
प्लाॅट न मिलने पर हितेश ने कहा तो आरोपियों ने दो लाख रुपये उनके बैंक खाते में डाल दिए। जबकि 9 लाख 23 हजार रुपये बार-बार तकादा करने के बावजूद नहीं दिए हैं। आरोप है गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।