{"_id":"6882892a3ff098746b0eebf0","slug":"88-bikers-who-came-to-get-petrol-without-helmet-were-fined-mathura-news-c-369-1-sagr1038-133170-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बिना हेलमेट पेट्रोल लेने पहुंचे 88 बाइकसवारों का काटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बिना हेलमेट पेट्रोल लेने पहुंचे 88 बाइकसवारों का काटा चालान
विज्ञापन
मथुरा। पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट लगाए पेट्रोल लेने पहुंचे बाइकसावार को समझाते एआरटीओ प्रवर्तन।
- फोटो : mathura
मथुरा। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए परिवहन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसके लिए बृहस्पतिवार को बिना हेलमेट पेट्रोल लेने वाले 88 बाइकसवारों का चालान किया गया। यह कार्रवाई एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल राजेश राजपूत और यात्री कर अधिकारी पूजा सिंह ने की।
शासन ने सड़क हादसों में कमी लाने के लिए नो हेलमेट नो पेट्रोल के आदेश दिए थे। कुछ दिन तो इसका पालन हुआ, लेकिन धीरे-धीरे पेट्रोल पंप संचालकों ने भी इस आदेश को भुला दिया। अब सड़क दुर्घटनाओं में मथुरा टॉप-10 में पहुंचने के बाद परिवहन विभाग ने सक्रियता बढ़ा दी है।
बृहस्पतिवार को एआरटीओ प्रवर्तन दल प्रथम राजेश राजपूत और पीटीओ पूजा सिंह ने पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर इसका कड़ाई से पालन करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही बिना हेलमेट लगाए पेट्रोल लेने पहुंचे 88 बाइकसवारों का चालान कर दिया। इस कार्रवाई से बाइकसवारों में भी खलबली नजर आई। सभी पेट्रोल पंप संचालकों को उन्होंने कहा कहा कि बिना हेलमेट के आने वाले बाइकसवारों को पेट्रोल न दिया जाए। साथ ही परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चालू रखने के निर्देश दिए।