{"_id":"625adaa83233af713f6e1f54","slug":"83-complaints-filed-10-resolved-on-the-spot-mathura-news-mtr5161679136","type":"story","status":"publish","title_hn":"८३ शिकायतें दर्ज, १० का मौके पर निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
८३ शिकायतें दर्ज, १० का मौके पर निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। विधानसभा और विधान परिषद चुनाव के बाद एक बार फिर संपूर्ण समाधान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शनिवार को सदर तहसील प्रांगण में डीएम नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान १७ शिकायत प्राप्त हुईं, दो का मौके पर निस्तारण किया गया। पूर्व सूचना के बाद भी अधिकारियों की अनुपस्थिति पर डीएम ने नाराजगी जताई।
सुनवाई करते हुए डीएम ने १५ शिकायतें संबंधित अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए एक सप्ताह में उनका निष्पक्ष गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना सरकार की प्राथमिकता है, जिसके क्रम में तहसील व थानों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी जनता की शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित करेंगे।
यदि निस्तारण की गुणवत्ता से शिकायत करता संतुष्ट नहीं है या निस्तारण में लापरवाही बरती गई है, तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम गोवर्धन संदीप वर्मा ने बताया कि शनिवार को 7 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें से 2 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया। छाता एसडीएम कमलेश गोयल ने अवगत कराया कि 22 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
महावन एडसीएम देवेंद्र पाल सिंह ने जानकारी दी कि 11 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से मौके पर 2 शिकायतों का निस्तारण किया। एसडीएम मांट इंद्र नंदन सिंह ने बताया कि आज संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर 26 शिकायतें प्राप्त हुईं, मौके पर 2 शिकायतों का निस्तारण किया गया है।