{"_id":"6abaaf30e0686f454c02ad14","slug":"8-field-hostels-to-be-built-at-a-cost-of-256-lakh-mathura-news-c-369-1-mt11023-153385-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: 256 लाख से बनेंगे 8 फील्ड हॉस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: 256 लाख से बनेंगे 8 फील्ड हॉस्टल
विज्ञापन
मथुरा। सिंचाई विभाग में जूनियर इंजीनियरों के आवासों की कमी दूर करने के लिए 256.23 लाख रुपये से आठ नए फील्ड हॉस्टल बनाए जा रहे हैं। निर्माण पूरा होने के बाद विभाग के पास 27 आवास हो जाएंगे, लेकिन 35 जेई के सापेक्ष आठ आवासों की कमी फिर भी बनी रहेगी।
सिंचाई विभाग के यहां कुल तीन खंडीय कार्यालय अपर खंड आगरा नहर, सिंचाई निर्माण खंड और निचली मांट शाखा खंड गंग नहर है। इनमें अवर अभियंता के कुल 35 पद सृजित हैं। उनके निवास के लिए विभाग के आवासीय परिसरों में केवल 19 आवास/फील्ड हॉस्टल हैं। आवास नहीं मिलने पर कुछ अवर अभियंता कर्मचारियों के आवास या कॉलोनी से बाहर किराये के मकानों में रहने को मजबूर हैं।
जूनियर इंजीनियर संघ की मांग और उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद अब आठ नए आवासों की परियोजना तैयार हुई थी। प्रमुख सचिव ने भी फील्ड हॉस्टल के विस्तार के निर्देश दिए थे। इसके लिए कुल 256.23 लाख रुपये की परियोजना तैयार कर शासन को भेजी थी। इसे शासन ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसी के साथ यहां फील्ड हॉस्टल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इससे यहां 19 के स्थान पर 27 आवास होंगे, लेकिन फिर भी आठ आवासों की कमी रह जाएगी।
विज्ञापन
--
चार-चार के दो सेट में कुल आठ फील्ड हॉस्टल का निर्माण हो रहा है। इसके लिए 256 लाख रुपये की परियोजना स्वीकृत हुई है। यहां अभी तक 35 जेई के पद के सापेक्ष मात्र 19 फील्ड हॉस्टल थे। अब 27 फील्ड हॉस्टल हो जाएंगे।
- अनुज यादव, सहायक अभियंता, सिंचाई विभाग