फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   8 Council Members Arrive at DM's Office to Submit Resignations

नंदगांव पंचायत: 8 सभासद इस्तीफा देने पहुंचे डीएम ऑफिस, चेयरमैन पर लगाए गंभीर आरोप; उठाई ये मांग

Thu, 02 Apr 2026 01:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 02 Apr 2026 01:01 PM IST
सार

नंदगांव नगर पंचायत में अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए 8 सभासदों ने सामूहिक इस्तीफा देने की कोशिश की। प्रशासन ने जांच और समाधान का आश्वासन दिया, जबकि चेयरमैन पक्ष ने आरोपों को निराधार बताया।

विज्ञापन
8 Council Members Arrive at DM's Office to Submit Resignations
डीएम सीपी सिंह व अन्य अधिकारी। - फोटो : mathura

विस्तार

मथुरा की  नगर पंचायत नंदगांव एक बार फिर सुर्खियों और विवादों में घिर गई है। पंचायत के 8 सभासदों ने चेयरमैन पर अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सामूहिक इस्तीफा सौंपने का प्रयास किया। हालांकि जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए इस्तीफा स्वीकार नहीं किया।
विज्ञापन


सभासदों की ओर से दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि नगर पंचायत चेयरमैन बेशकीमती सरकारी जमीनों पर अपने चहेते लोगों से अवैध कब्जे और निर्माण करा रहे हैं। सभासदों ने इन आरोपों के साथ जीपीएस युक्त फोटो साक्ष्य भी प्रस्तुत किए गए हैं।
विज्ञापन

सभासदों ने कहा कि नगर पंचायत में बिना बोर्ड बैठक कर प्रस्ताव पारित किए गए। पिछले वर्षों में पार्किंग का ठेका उठाया गया था और इस वर्ष भी उसी प्रक्रिया को दोहराने की तैयारी की जा रही है। जबकि नगर क्षेत्र में वीआईपी पार्किंग को छोड़कर कोई व्यवस्थित पार्किंग नहीं है। आरोप है कि चैराहों, आम रास्तों, रंगीली चौक से कोसी-बरसाना रोड तक पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभासदों ने यह भी आरोप लगाया कि बार-बार मांगने के बावजूद नगर पंचायत द्वारा आय-व्यय का ब्योरा और बोर्ड में पारित प्रस्तावों की प्रतिलिपियां उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। इस संबंध में 12 फरवरी 2026 को सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत आवेदन किया गया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। आरोप लगाया कि भूरा दिवाका थोक क्षेत्र में बनाए जा रहे नाले के गंदे पानी को धार्मिक महत्व वाले मधुसूदन कुंड में डाला जा रहा है।


वार्ड 10 के सभासद वंशी गोस्वामी ने बताया कि नगर पंचायत में अनियमितताओं के विरोध में आठ सभासद जिलाधिकारी को इस्तीफा देने पहुंचे थे, लेकिन प्रशासन ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। शिकायत पत्र एडीएम वित्त को सौंप दिया गया। इस मामले में चेयरमैन प्रतिनिधि भीम चौधरी ने सभी आरोपों को राजनीति से प्रेरित और निराधार बताया। उन्होंने कहा कि नगर में अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कई कब्जाधारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। चेयरमैन ने भी आरोप लगाया है कि कुछ सभासद स्वयं अवैध कब्जों में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed