फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   750 advocates to set off on a five-day Mumbai tour

Mathura News: 750 अधिवक्ता पांच दिवसीय मुंबई टूर पर होंगे रवाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
750 advocates to set off on a five-day Mumbai tour
मथुरा। बार एसोसिएशन की ओर से इस बार करीब 750 अधिवक्ताओं को पांच दिवसीय मुंबई टूर पर ले जाया जा रहा है। शुक्रवार को सभी अधिवक्ता गरीब रथ ट्रेन से रवाना होंगे।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि यात्रा के दौरान अधिवक्ता मुंबई और आसपास के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे। अधिवक्ता महाराष्ट्र स्थित भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक सुंदरता, पहाड़ियों और खूबसूरत वादियों के लिए प्रसिद्ध लोनावाला और खंडाला में अधिवक्ताओं के ठहरने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए सात होटल और रिजॉर्ट में बुकिंग कराई गई है।
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म और मारपीट के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज
मथुरा। दुष्कर्म और मारपीट के आरोपी को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास कुमार ने सुनवाई के बाद आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी है।कोतवाली पुलिस ने सुखदेव नगर निवासी चंद्रपाल को 19 जून 2026 को महिला के साथ दुष्कर्म करने, शिकायत करने पर पीड़िता के पति से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया। जेल में बंद आरोपी ने अधिवक्ता के माध्यम से जिला एवं सत्र न्यायालय में जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दायर किया। सुनवाई के दौरान जिला जज विकास कुमार ने जमानत अर्जी खारिज कर दी।

---------------------------
युवक की हत्या करने वाले दो आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई
मथुरा। दो लाख रुपये के लेनदेन में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। यह घटना जून को छाता थाना क्षेत्र में हुई थी। छाता के बरौली निवासी राजवीर सिंह का विष्णु सिंह और विक्रम सिंह से दो लाख रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। जून में रुपये वापस मांगने पर दोनों ने साजिश रची और राजवीर को बुलाकर सफेद रंग की वैन में बैठा लिया। इसके बाद गाड़ी में ही उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव हाईवे किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। अब पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। एसपी ग्रामीण आलोक राज नारायण ने बताया है कि इनका आमजन में भय है और इनके खिलाफ लोग बोलने से भी घबराते हैं। दोनों का लंबा आपराधिक इतिहास है।
---------------------------
टमाटर फेंकने पर दो पक्षों में पथराव
मथुरा। कृष्णानगर में बुधवार रात को टमाटर फेंकने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में पथराव होने लगा और एक-दूसरे पर हमलावर हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत किया और चार के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, बुधवार रात 10 बजे एक निजी अस्पताल के पीछे रहने वाले राघवेंद्र और वीरेंद्र के बीच टमाटर फेंकने को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। गाली-गलौच और मारपीट के बाद दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। घटना में दो लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया है कि दोनों पक्षों के राघवेंद्र, राकेश, वीरेंद्र और रवि के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed