{"_id":"658b29841622fed0960f9a57","slug":"7-people-injured-in-collision-between-two-buses-mathura-news-c-29-1-agr1017-176721-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: दो बसों की भिड़ंत में 7 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: दो बसों की भिड़ंत में 7 लोग घायल
विज्ञापन
दो बसों की भिड़ंत में 7 लोग घायल
गोवर्धन। बरसाना मार्ग पर नगला रामकिशन के पास बरसाना की तरफ से आ रही ई-बस और गोवर्धन की तरफ से जा रही प्राइवेट बस में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इससे श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। दोनों बसों में करीब आधा दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए।
मंगलवार दोपहर सरकारी ई-बस सवारी लेकर बरसाना से गोवर्धन आ रही थी। वहीं प्राइवेट बस गोवर्धन से बरसाना की तरफ जा रही थी। नगला राम किशन के समीप दो बसों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। श्रद्धालुओं की चीख-पुकार सुनकर लोग मदद को दौड़ पड़े। घायल श्रद्धालुओं को स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से बाहर निकालकर एंबुलेंस से गोवर्धन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया। यहां प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इनमें जसवंत नगर इटावा निवासी 18 वर्षीय मुकुल की हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य घायलों में मीना, बीना, हृदेश, निमेश, जयंत निवासीगण राजकोट तथा योगेन्द्र निवासी मगोर्रा शामिल हैं।