फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   7 more teachers employed with fake documents dismissed

Mathura News: फर्जी दस्तावेज से नौकरी लगे 7 और शिक्षक बर्खास्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
7 more teachers employed with fake documents dismissed
मथुरा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने फर्जी दस्तावेज से नौकरी हासिल करने के दोषी पाए गए 7 और शिक्षकों को बुधवार को बर्खास्त कर दिया है। इससे पूर्व जनवरी में 9 शिक्षकों की बर्खास्तगी की जा चुकी है।
विज्ञापन



वर्ष 2015 में प्रदेश में 15 हजार शिक्षक भर्ती के दौरान जिले में कई शिक्षक ऐसे थे, जिनके दस्तावेज सत्यापन में फर्जी मिले थे। वर्ष 2016 में तत्कालीन बीएसए मनोज मिश्रा द्वारा थाना हाइवे में 19 शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को लेकर तहरीर दी गई थी, लेकिन इन शिक्षकों के ऊपर तक रसूख होने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं हो सका और ये लगातार विद्यालय में उपस्थिति दे रहे थे।
विज्ञापन


वर्ष 2023 में इन शिक्षकों के खिलाफ बीएसए सुनील दत्त ने थाना हाइवे में मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद 16 जनवरी 2024 को 9 शिक्षक बर्खास्त कर दिए गए। इनमें से 8 शिक्षक वही थे, जिन पर एफआईआर भी हुई थी। बुधवार को सात और शिक्षकों को बर्खास्त करने के बाद नौकरी से हटाए गए कुल शिक्षकों की संख्या 16 हो गई है। इस कार्रवाई के बाद जांच के दायरे में शामिल अन्य शिक्षकों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लगातार 8 वर्ष से दे रहे थे विद्यालय में हाजिरी



फर्जी पाए गए शिक्षकों के खिलाफ तत्कालीन बीएसए मनोज मिश्रा के तहरीर देने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था। ये तैनाती वाले विद्यालयों में 2015 से अब तक उपस्थिति दर्ज करा रहे थे। हालांकि इस दौरान इन्हें वेतन नहीं मिला, लेकिन इनका विद्यालय में हाजिरी देना जारी रहा। इस दौरान कई बार इनके खिलाफ जांच हुई। कई बार इन पर कार्रवाई के लिए लिखा गया लेकिन कुछ नहीं हो सका।

बर्खास्त हुए शिक्षकों के नाम

मलखान, प्राथमिक विद्यालय भगवान गढ़ी नौहझील, तेजवीर प्राथमिक विद्यालय कमौरा बलदेव, मेघराज सिंह प्राथमिक विद्यालय चौकड़ा मांट, सुधीर कुमार प्राथमिक विद्यालय नगला लच्छी चौमुहां, रामबाबू प्राथमिक विद्यालय भैंसारा मांट, योगेंद्र सिंह प्राथमिक विद्यालय खड़ौरा बलदेव और साहब सिंह खरंजवास, मांट।



19 शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। इनमें से 7 शिक्षकों को बुधवार बर्खास्त कर दिया है। इन्हें मिलाकर नौकरी से हटाए गए शिक्षकों को संख्या 16 हो गई है। शेष के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई होगी।
- सुनील दत्त, बीएसए मथुरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed