फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   7 entry gates will be developed in the form of Krishna period

Mathura News: कृष्णकालीन स्वरूप में विकसित होंगे 7 प्रवेश द्वार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
7 entry gates will be developed in the form of Krishna period
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थली मथुरा-वृंदावन से जुड़ने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर कृष्णकालीन स्वरूप में 7 प्रवेश द्वार विकसित किए जाएंगे। मुरली बजाते कान्हा की मूर्ति धार्मिक नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं को धर्म और आध्यात्मिकता का अहसास कराएगी। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने इन प्रवेश द्वारों का प्रारूप तैयार कर लिया है।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, चयनित स्थल पर सड़क के दोनों ओर भगवान श्रीकृष्ण की मूर्तियां लगाई जाएंगी। इसमें पुरातत्व डिजाइन का चार मीटर का मूर्ति स्तंभ और उसके ऊपर आठ मीटर की मुरली बजाते हुए श्रीकृष्ण की मूर्ति लगेगी। प्रवेश द्वारा के आसपास के स्थान को भी विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें सोलर लाइट, फुलवारी और विभिन्न प्रजातियों के पौधे भी लगाए जाएंगे। परियोजना में करीब 2.25 करोड़ रुपये की लागत आएगी। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र की अध्यक्षता में प्रवेश द्वारों के प्रारूप को स्वीकृति दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि ब्रज के तीर्थ स्थलों से जुड़े मार्गों पर प्रवेश द्वार तैयार किए जा रहे हैं। इसके लिए सात स्थल चयनित किए हैं। जल्दी ही परियोजना को धरातल पर उतारा जाएगा। इसके अलावा प्रवेश द्वार पर पुलिस पिकेट भी बनाए जाएंगे। 24 घंटे पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे।

---
यहां बनेंगे प्रवेश द्वार
-रेपुरा जाट (दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्वालियर रोड से पहले)
- कोटवन ( दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित हरियाणा बॉर्डर )
- साथनी (मथुरा-अलीगढ़ मार्ग)
- सोनई (मथुरा-बरेली मार्ग)
- राधाकुंड ( केनाल के निकट)
- वृंदावन कट (यमुना एक्सप्रेस-वे से वृंदावन रोड)
- लक्ष्मी नगर ( मथुरा-राया मार्ग)
---
दो हाईवे और यमुना एक्सप्रेस-वे से जुड़ी है कान्हा की नगरी
मथुरा नगरी दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग-19 और मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग 530बी और यमुना एक्सप्रेस-वे से जुड़ी है। इनके अलावा मथुरा सहित ब्रज के अन्य धार्मिक स्थल गोकुल, गोवर्धन, बरसाना, नंदगांव, वृंदावन, बलदेव भी विभिन्न प्रमुख मार्गों पर स्थित हैं, जो राजस्थान और हरियाणा सीमा से जोड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed