{"_id":"0198e103c572b192a9a70ee42fcd6c20","slug":"69-student-will-awarded-with-degree-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"69 को डिग्री से नवाजेंगे राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
69 को डिग्री से नवाजेंगे राज्यपाल
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 01 Feb 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान के 69 छात्र-छात्राआें को राज्यपाल रामनाईक डिग्री और मेडल प्रदान करेंगे। इसमें कालेज ऑफ वेटरिनरी साइंस और कालेज ऑफ बायोटेक के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
वेटरिनरी विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह सोमवार को आयोजित होगा। इसमें केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय इंफाल के चांसलर पद्म भूषण डा. आरबी सिंह मुख्य अतिथि होंगे। दीक्षांत समारोह में शैक्षिक सत्र 2013-14 के छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की जाएगी।
इसमें कालेज ऑफ वेटरिनरी साइंस के 67 और कालेज ऑफ बायोटेक के दो छात्र शामिल होंगे। कालेज ऑफ वेटरिनरी साइंस की स्नातक डिग्री बीवीएससी एंड एएच के 38, एमवीएससी के 25 और पीएचडी के चार छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
कालेज ऑफ बायोटेक के दो छात्रों को एमएससी बायोटेक की डिग्री प्रदान की जाएगी। इसके अलावा छात्रों को 10 मेडल भी दिए जाएंगे। इसमें नौ मेडल कालेज ऑफ वेटरिनरी साइंस के छात्रों को मिलेंगे, एक मेडल कालेज ऑफ बायोटेक के छात्र के खाते में गया है।
-----
विश्वविद्यालय के मेडल...
स्नातक डिग्री -38 (बीवीएससी एंड एएच) 2013-14
- गोल्ड मेडल
- सिल्वर मेडल
- कांस्य मेडल
- पंडित जानकीनाथ मदन स्मृति वेस्ट क्लीशियन मेडल
- आईएसवीपीटी मेडल
- कुलपति मेडल
स्नातकोत्तर डिग्री -25 (एमवीएससी)
- गोल्ड मेडल
- सिल्वर मेडल
- कुलपति मेडल
स्नातकोत्तर डिग्री -2 (एमएससी बायोटेक) 2012-13
- गोल्ड मेडल
...................
मेडल, डिग्री के प्रस्ताव पर कार्य परिषद की मुहर
मथुरा। दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को दिए जाने वाले मेडल और डिग्रियों के प्रस्ताव पर रविवार को वेटरिनरी विवि कार्य परिषद की बैठक में अनुमोदन किया गया। इसके अलावा कर्मचारियों की पदोन्नति के संदर्भ में भी कार्य परिषद ने चर्चा की। कुछ अन्य प्रस्तावों पर भी विचार हुआ।
बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. एसी वार्ष्णेय ने की। प्रमुख सचिव पशुधन के प्रतिनिधि के तौर पर विशेष सचिव रमाशंकर, प्रमुख सचिव वित्त के प्रतिनिधि के रूप में वरिष्ठ कोषाधिकारी लक्ष्मी मिश्रा, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा के प्रतिनिधि डॉ. अलवेला के अलावा नामित सदस्यों में बीके शर्मा, मुकेश शर्मा, देवेंद्र पाल, केपी सिंह उपस्थित रहे। संचालन कार्यवाहक रजिस्ट्रार डा. आरपी पांडेय ने किया।