Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   6.02 Crore to Fund Construction of Workshop

Mathura News: 6.02 करोड़ से बनेगी परिवहन निगम की कार्यशाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
6.02 Crore to Fund Construction of Workshop
मथुरा। परिवहन निगम की जर्जर हो चुकी कार्यशाला (वर्कशॉप) का अब पूरी तरह से कायाकल्प होने जा रहा है। परिवहन निगम (रोडवेज) की ओर से 6.02 करोड़ की लागत से एक आधुनिक और सर्वसुविधाजनक कार्यशाला का निर्माण कराया जाएगा। इसमें निगम के स्टाफ के लिए कई सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन

बारिश के दौरान में कार्यशाला में अक्सर जलभराव और उसके बाद कीचड़ के कारण रोडवेज कर्मियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। नई कार्यशाला के निर्माण में इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि नया भवन मौजूदा जमीनी सतह से करीब चार फुट ऊपर (ऊंचाई पर) बनाया जाएगा, ताकि भविष्य में भारी बारिश के दौरान भी कार्यशाला में पानी न भरे। साथ ही बसों की मरम्मत का काम बिना किसी बाधा के 24 घंटे जारी रहे।
विज्ञापन

नई कार्यशाला को पूरी तरह से आधुनिक और कर्मचारी अनुकूल बनाया जाएगा। कार्यशाला परिसर में ही कर्मचारियों के लिए एक साफ-सुथरी और आधुनिक कैंटीन बनाई जाएगी, जहां उन्हें उचित दरों पर गुणवत्तापूर्ण भोजन और नाश्ता मिलेगा। परिवहन निगम में बढ़ रही महिला कर्मचारियों (कंडक्टर, क्लर्क व अन्य स्टाफ) की संख्या को देखते हुए उनके लिए पूरी तरह से सुरक्षित और सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त विश्राम कक्ष का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed