{"_id":"642dc6c3db8ba8360c02cdc4","slug":"6-arrested-for-fraudulent-registration-of-land-and-loan-from-bank-mathura-news-c-29-1-agr1017-54715-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जमीन का फर्जी पंजीकरण करा बैंक से लोन और ठगी करने वाले 6 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जमीन का फर्जी पंजीकरण करा बैंक से लोन और ठगी करने वाले 6 गिरफ्तार
विज्ञापन
मथुरा/चौमुंहा। थाना जैंत पुलिस ने जमीन के फर्जी कागजात तैयार कर पंजीकरण कराकर लोगों से बैनामे के नाम पर ठगी और बैंक से लोन कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। सर्विलांस टीम की मदद से गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बुधवार को प्रेसवार्ता में बताया कि गिरोह के सदस्य खाली पड़ी जमीन को तलाश कर उसके मालिक का पता कर जमीन के फर्जी कागजात तैयार कर पंजीकरण करा लेेते थे। खुद ही क्रेता, विक्रेता और गवाह बनकर फर्जी चेक/रजिस्ट्रेशन आदि कागजात तैयार करते थे। इसी फर्जी रजिस्ट्रेशन के आधार पर लोगों को जगह दिखाकर उनसे रकम ठग लेते थे। इसी फर्जी रजिस्ट्रेशन को दिखाकर बैंकों से लोन पास करा लेते थे।
सभी कागजात राजू उर्फ राजेंद्र तैयार करता था। दिपांशू उर्फ अन्नू व उसका भाई नागेंद्र ग्राहक को जमीन दिखाकर लोगों को फंसाते थे। यह खेल इनका बहुत दिनों से चल रहा था, वृंदावन निवासी एक महिला ने जैंत थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि पकड़े गए युवक दिपांशू उर्फ अन्नू निवासी कैलाश नगर थाना जैंत, सोनू कुमार निवासी बड़ा गांव एटा, हाल निवासी एटीवी के पीछे मां वैष्णो धाम कालोनी थाना हाइवे, सोहन सिंह निवासी गोविंदनगर, हाल निवासी विकास नगर, थाना हाइवे, भारत सिसौदिया निवासी नई बस्ती, हाल निवासी विकास नगर, थाना हाईवे, बृजेश चौहान निवासी कैलाश नगर थाना जैंत, राजू उर्फ राजेंद्र निवासी मांट मोहल्ला, थाना मांट को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।