फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   56 teachers of the district will get reward for their hard work

Mathura News: जिले के 56 शिक्षकों को मिलेगा मेहनत का इनाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
56 teachers of the district will get reward for their hard work
मथुरा। अपनी मेहनत से परिषदीय स्कूलों का नाम रोशन करने वाले 56 शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों ने शिक्षकों की सूची बीएसए कार्यालय में उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने बताया कि 100 शिक्षकों की सूची मिलने के बाद निर्धारित बिंदुओं पर जनपद के सर्वश्रेष्ठ 56 अध्यापकों का चयन किया गया है। सभी को सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। जिससे अन्य शिक्षकों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिले। परिषदीय स्कूलों में शिक्षा के स्तर में व्यापक सुधार आ पाए।
विज्ञापन


इन बिंदुओं पर किया गया है शिक्षकों का चयन

विद्यालय में सत्र 2024-25 में सबसे अधिक नामांकन कराया हो। विद्यालय में 80 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों की उपस्थिति रहती हो। शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष लर्निंग आउटकम में शत प्रतिशत वृद्धि। विद्यार्थियों को शिक्षण संदर्शिकाओं/पाठ्य योजना के अनुसार पठन पाठन कराना। विद्यालय में अनुशासन-नियमों का पालन किया जा रहा हो। विद्यालय में शासन द्वारा निर्धारित टाइम एंड मोशन के अनुसार 15 मिनट पहले विद्यालय खोलना। 30 मिनट बाद विद्यालय बंद करने का अनुपालन किया जा रहा हो। निपुण उत्तर प्रदेश एप के माध्यम से छात्र उपस्थिति, शिक्षक उपस्थिति, मिड-डे मील छात्र उपस्थिति एवं अन्य पंजिकाओं का डिजिटलाइजेशन शत-प्रतिशत किया जा रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed