फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   4,700 Students Appear for Odd Semester Examination

Mathura News: 4700 विद्यार्थियों ने दी सम सेमेस्टर परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
4,700 Students Appear for Odd Semester Examination
मथुरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत सम सेमेस्टर परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं।बीएसए कॉलेज में मंगलवार की प्रथम पाली में 1200, द्वितीय में 1500 और तृतीय पाली में करीब 2000 परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने बीएसए कॉलेज को मुख्य नोडल केंद्र बनाया है, जहां से परीक्षा व्यवस्था को नियंत्रित किया जा रहा है। परीक्षा तीन पालियों में संचालित की जा रही हैं। जनपद के करीब 150 महाविद्यालयों में संचालित इन परीक्षाओं में स्नातक (द्वितीय, चतुर्थ, षष्ठम सेमेस्टर) और परास्नातक (द्वितीय, चतुर्थ सेमेस्टर) के करीब 60 हजार छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
विज्ञापन

नोडल केंद्र प्रभारी और बीएसए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की गरिमा से समझौता नहीं होगा। केंद्र पर अधिकृत प्रतिनिधियों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई है। अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह वर्जित है और उल्लंघन करने पर दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश हैं। बताया कि नोडल केंद्र पर सुबह से प्रश्नपत्रों का वितरण शुरू हो जाता है जबकि देर शाम तक उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने की प्रक्रिया चलती है। निगरानी व्यवस्था में डॉ. एके राय, डॉ. रवीश शर्मा, डॉ. यूके त्रिपाठी एवं डॉ. बीके गोस्वामी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed