फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   470 kg railway junk recovered, two caught

470 किलोग्राम रेलवे का कबाड़ बरामद, दो पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 08:55 PM IST
विज्ञापन
470 kg railway junk recovered, two caught
कोसीकलां। आरपीएफ ने रेलवे ट्रैक से कबाड़ चुराने वाले दो शातिर को पकड़कर चालान कर दिया। उनके कब्जे से 470 किलोग्राम कबाड़ बरामद किया है। इस दौरान एक चोर चकमा देकर भागने में सफल रहा, इसकी तलाश में आरपीएफ जुटी है।
विज्ञापन

आरपीएफ के कार्यवाहक इंस्पेक्टर ने बताया कि 15 फरवरी को आठ रेलवे की जोगल प्लेट चोरी होने का वरिष्ठ खंड अभियंता की ओर से मेमो प्राप्त हुआ था, जो कि कोसीकलां होडल के मध्य 1438/40 से चोरी की गई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए आरपीएफ ने चेकिंग के दौरान रेलवे ट्रैक से जोगल प्लेट चोरी करते हुए आजाद निवासी सैनी मोहल्ला को पकड़ लिया।
विज्ञापन

आरोपी की निशानदेही पर आरपीएफ ने घंटाघर के पास कबाड़ी का काम करने वाले चांद कुरैशी के गोदाम से भारी मात्रा में रेलवे का सामान बरामद कर लिया। इसे काफी दिनों से रेलवे ट्रैक से चोरी करके एकत्र किया जा रहा था। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर चालान कर दिया जबकि होरीलाल निवासी तांगड़ा भाग जाने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार पचौरी ने बताया कि 22 नग पेड्रोल क्लिप, दो नग क्लंप, आठ नग जोगल प्लेट, दो फिस प्लेट, 39 नग छोटे होल ब्लॉक गुटके, पांच नग होल ब्लॉक गुटके बड़े, जिनका वजन 470 किलोग्राम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed