Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   43.75 lakh fraud pretext securing plot five accused

Mathura News: प्लॉट दिलाने के नाम पर 43.75 लाख की ठगी, पांच नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
43.75 lakh fraud pretext securing plot five accused
चौमुहां (मथुरा)। थाना जैत क्षेत्र में प्लॉट दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में नामजद तीन आरोपियों पर पहले से ही धोखाधड़ी के पांच-पांच मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

सीडीएस नगर, महोली रोड निवासी अश्विनी कुमार ने दर्ज कराई प्राथमिकी में आरोप लगाया कि नेहा वैश, योगेंद्र सिंह राजावत, विकास राजावत, लाखन सिंह और राज शर्मा ने जैत क्षेत्र के अंतर्गत सत्व्या एस्टेट कॉलोनी में 40 हजार रुपये प्रति वर्ग गज की दर से 100 वर्ग गज का प्लॉट दिखाकर बुक कराया। आरोप है कि 11 नवंबर 2024 को 15 लाख रुपये का चेक बतौर एडवांस लिया गया और एग्रीमेंट टू सेल व वेलकम लेटर भी दिया गया। बाद में पता चला कि जिस प्लॉट संख्या बी-9 का अनुबंध उनके साथ किया गया था, उसे पहले ही किसी अन्य व्यक्ति को बेचा जा चुका था। इसके बाद आरोपियों ने 43.75 लाख रुपये लौटाने के लिए दो चेक दिए, लेकिन निर्धारित समय पर दोनों चेकों का भुगतान नहीं हुआ।
विज्ञापन

बार-बार धनराशि मांगने पर केवल आश्वासन मिलता रहा। कॉलोनी स्वीकृत होने के बाद भी न तो प्लॉट की रजिस्ट्री कराई गई और न ही रकम वापस की गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उनके साथ धोखाधड़ी की है। थाना जैत पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार नामजद आरोपी नेहा वैश, योगेंद्र सिंह राजावत और विकास राजावत के विरुद्ध पहले से भी पांच-पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed