फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   40 consumers caught burning electricity by putting Katia

Mathura News: कटिया डालकर बिजली जलाते 40 उपभोक्ता पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
40 consumers caught burning electricity by putting Katia
मथुरा। वित्तीय वर्ष 2021-22 भले ही समाप्त हो गया हो, लेकिन निगम के अधिकारी वसूली करने में अभी भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बृहस्पतिवार प्रात: एसडीओ कृष्णानगर के नेतृत्व में टीम ने दरेसी बिजलीघर से पोषित आधा दर्जन क्षेत्रों में छापा मारा। इस दौरान टीम ने 40 उपभोक्ताओं को कटिया डालकर बिजली करते पकड़ लिया। टीम ने सभी के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

कृष्णानगर के एसडीओ रमेश सोनी के नेतृत्व में प्रात: साढ़े चार बजे मसानी एसडीओ विकास शर्मा, गोविंदपुर एसडीओ सुखवीर सिंह, मसानी जेई प्रतीक गुप्ता, कृष्णानगर जेई अशोक यादव के साथ दरेसी बिजलीघर से पोषित क्षेत्र में बिजली चोरों की धरपकड़ को पहुंच गए। सुबह जब लोग सो रहे थे तब विद्युत निगम की टीम बिजली चोरों की धरपकड़ में जुटी थी। टीम ने मटियागेट, खारी कुआं, मनोहरपुरा, जरेसी रोड समेत अन्य इलाकों में 40 ऐसे उपभोक्ताओं को पकड़ा जिनके यहां मीटर लगा था, फिर भी कटिया डाल रखी थी।
विज्ञापन


निगम के अधिकारियों ने पहले तो कटिया की फोटो और वीडियोग्राफी की इसके बाद उपभोक्ताओं के दरवाजे खटखटाकर उन्हें उठाया। विद्युत टीम चेकिंग टीम को देख लोगों में खलबली मच गई। कई उपभोक्ता तो ऐसे थे जोकि चेकिंग टीम के सामने ही अपनी कटिया को हटाने लगे। एसडीओ कृष्णानगर रमेश सोनी ने बताया कि चोरी करते पकड़े गए 40 उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed