फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   35 players will show their strength in state level roller hockey

Mathura News: राज्य स्तरीय रोलर हॉकी में 35 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
35 players will show their strength in state level roller hockey
जिला रोलर स्केटिंग के खिलाड़ी। - फोटो : mathura
मथुरा। जवाहर इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला रोलर हॉकी टीम का चयन किया गया। जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के सचिव श्याम बेरा ने बताया कि इस टीम का चयन प्रथम बार जिले में किया गया है। इसमें चयनित खिलाड़ी 2 अगस्त को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे।
विज्ञापन


जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर दलवीर सिंह कौन्तेय ने बताया कि लगभग 35 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इनका चयन राहुल सिंह एवं देवेश यादव के निर्देशन में किया गया। चयनित खिलाड़ियों में अभिषेक चौधरी, शिवम ठाकुर, हिमांक, अमित कुमार, हेमंत, हिमांशु राजपूत, राहुल सिंह, ध्रुव शर्मा और महिला वर्ग में पूजा पचौरी, प्रियांशी, सिमरन, नेहा, पूजा, आराध्या अग्रवाल आदि हैं।
विज्ञापन


जिला ओलंपिक संघ के सचिव महेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि खिलाड़ियों में अगर प्रतिभा दिखाने का हुनर है तो वह हर जगह पर सफलता पा सकता है। एथलेटिक्स संघ के जयसिंह, बीके पाल सिंह, पंकज चौधरी, लोकेश गौतम, प्रेम सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed