फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   3,468 candidates will appear for the exam at 8 centers in the district on May 31.

बीएड प्रवेश परीक्षा : 31 मई को जिले में 8 केंद्रों पर 3468 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
3,468 candidates will appear for the exam at 8 centers in the district on May 31.
मथुरा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी की ओर से आयोजित बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 आगामी 31 मई को जनपद के 8 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में होगी। परीक्षा में कुल 3468 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश सिंह ने परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


जिले में परीक्षा केंद्रों को 4 सेक्टरों में बांटा गया है। डिप्टी कलेक्टर सुशील कुमार के साथ सहायक अभियंता ओमवीर सिंह व राकेश कुमार को सुभाष इंटर कॉलेज और वीडीपी राजकीय इंटर कॉलेज की जिम्मेदारी दी गई है। डिप्टी कलेक्टर अखिलेश कुमार के साथ सहायक अभियंता अनुज यादव व राजीव कुमार महाराजा अग्रसेन गर्ल्स इंटर कॉलेज की कमान संभालेंगे। डिप्टी कलेक्टर संजय सिंह के साथ सहायक अभियंता सुल्तान सिंह व सुरेश चंद्र को डीएवी इंटर कॉलेज, जैन इंटर कॉलेज और जवाहर विद्यालय इंटर कॉलेज का प्रभार सौंपा है। डिप्टी कलेक्टर चंद्र भूषण प्रताप के साथ सहायक अभियंता अजय कुमार व बृजेश शर्मा चंपा अग्रवाल और सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज की व्यवस्था देखेंगे।
विज्ञापन


परीक्षा के दिन कलेक्ट्रेट में नियंत्रण कक्ष (फोन: 0565-2471128) सक्रिय रहेगा, जिसके प्रभारी डीआईओएस सत्यदेव होंगे। प्रो. ललित मोहन शर्मा भी वहां मौजूद रहेंगे। एडीएम (प्रशासन) अमरेश कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस दौरान डॉ. कंचन, राकेश कुमार त्यागी, फूल सिंह यादव, डॉ. जितेंद्र सिंह, विकास चंद्र, राष्ट्रदीप सिंह, वैभव सांगवान, मयंक कुलश्रेष्ठ, अजय बाबू गुप्ता और नवीन कुमार को रिजर्व मजिस्ट्रेट बनाया गया है। परीक्षा के दौरान केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में फोटो स्टेट, साइबर कैफे की दुकानें बंद रहेंगी। भीषण गर्मी को देखते हुए केंद्रों पर पेयजल, निर्बाध बिजली और मेडिकल टीम की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed