{"_id":"61ddd51be5be9b200a1c5d9b","slug":"319-new-positive-cases-found-in-the-district-figure-crosses-a-thousand-mathura-news-mtr5116477144","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में मिले 319 नए पॉजिटिव केस, आंकड़ा हजार के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में मिले 319 नए पॉजिटिव केस, आंकड़ा हजार के पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जनपद में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को 319 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। वृंदावन कोतवाली प्रभारी सहित कोसी में तैनात कई पुलिसकर्मियों के पॉजिटिव आने से पुलिस महकमे में खलबली है। इनमें कुछ पुलिसकर्मी बिहारीजी मंदिर में तैनात किए गए थे। संभावना जताई जा रही है कि भीड़भाड़ के दौरान मंदिर दर्शन कर गये पॉजिटिव लोगों संपर्क में आकर पुलिसकर्मी भी संक्रमित हुए हैं। उधर, श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करने आए 13 श्रद्धालुओं की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह सभी दर्शन कर लौट गए हैं।
इधर, जिला अस्पताल में एक प्रमुख चिकित्सक सहित चार स्टाफ नर्सों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाऐं लड़खड़ा गईं हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी सेवा में रोगी परेशान होते दिखायी दिए। कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से आईसोलेशन की अवधि को 14 दिन से घटाकर 7 दिन कर दिया गया है। इस अवधि में पीड़ित मरीज खुद ही अपने घर पर रहकर अपना इलाज करा सकता है।
स्वास्थ्य विभाग ऐसे लोगों पर आई ट्रिपल सी के माध्यम से नजर रखे हुए है और दवाओं की किट उनके घर स्वास्थ्य विभाग की टीमें ले जा रही हैं। संक्रमितों को रामकृष्ण मिशन और सीएचसी में भर्ती कराया गया है। लगातार संक्रमितों की संख्या को नियंत्रण में लेने के लिये जनपद भर में स्वास्थ्य केंद्रों व अन्य स्थानों से सैंपलिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीमें भी भीड़ भरे इलाकों में पहुंचकर वहां के लोगों की सैंपलिंग कर रही हैं। इसके अलावा लोगों को कोविड गाइडलाइन का पालन करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। संक्रमितों की संख्या अब 1000 को पार होने के बाद जिले को कंटेनमेंट जोन घोषित किये जाने की संभावनायें बढ़ गईं हैं।
प्रशासक के आदेश के बावजूद लापरवाही
मथुरा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते केस के बाद बांकेबिहारी मंदिर के प्रशासक सिविल जज जूनियर डिवीजन द्वारा सख्ती बरतने के आदेश के बाद भी बांकेबिहारी मंदिर का प्रबंधतंत्र लापरवाह बना हुआ है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आरटी-पीसीआर की निगेटिव जांच के बाद ही भक्तों को दर्शन करने के सिविल जज जूनियर डिविजन के आदेश के बावजूद कई लोग ऐसे मिले हैं जो दर्शन करने के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि बांकेबिहारी मंदिर में 13 पॉजिटिव लोग दर्शन कर गए और प्रबंधतंत्र को पता तक नहीं चल सका। तीन दिन बाद इनकी रिपोर्ट जब सामने आयी तो प्रबंधन के होश उड़े गए। मंदिर परिसर में हेल्पडेस्क लगाकर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से यहां आने वाले भक्तों की कोविड जांच कराना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि रविवार को दर्शन करने आये 100 श्रद्धालुओं की जांच में 13 की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है और यह लोग दर्शन करके चले भी गए।
-
कोर्ट के आदेश के बाद मंदिर प्रबंधन व्यवस्थायें लागू करने में लगा हुआ है। धीरे-धीरे सभी व्यवस्था सुचारु हो रहीं हैं। मंदिर में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से हेल्पडेस्क लगाकर जांच कराई जा रही है। दिल्ली एनसीआर से आने वाले श्रद्धालु ना तो अपनी निगेटिव रिपोर्ट दिखाते हैं और ना ही जांच कराते हैं। सख्ती करने पर झगड़ा करने लगते हैं। मंदिर में सुरक्षा के लिए लगाए गए पुलिसकर्मी भी पॉजिटिव होने के बाद समस्या और बढ़ गई है।
- मुनीष शर्मा, प्रबंधक ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर।
-----------
कुल पॉजिटिव केस - 319
अब तक कुल पॉजिटिव केस - 21413
रिकवर्ड केस - 10
कुल ठीक हुए मरीज - 19963
एक्टिव केस - 1048
---
जीनोम स्वीकेंस के लिए नहीं भेजे जा रहे सैंपल
जनपद में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक हजार के पार पहुंच गया है, ऐसे में मथुरा जनपद में ओमिक्रॉन का भी खतरा बना हुई है। बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए हाई रिस्क वालों की जीनोम स्वीकेंस कराने के लिए उनके सैंपल लखनऊ लैब भेजे जाने के आदेश के बाद भी स्वास्थ्य विभाग लापरवाह बना हुआ है। सूत्रों के अनुसार अभी कुछ लोगों के ही सैंपल लखनऊ लैब भेजे गए हैं जबकि अधिकांश सैंपल धूल खा रहे हैं।
-----