{"_id":"6a91de8abf4c4eb4d90ac07a","slug":"30000-sisters-sent-rakhis-to-banke-bhaiya-mathura-news-c-161-1-mt11010-104051-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बांके भैया को 30 हजार बहनों ने भेजीं राखियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बांके भैया को 30 हजार बहनों ने भेजीं राखियां
विज्ञापन
वृंदावन। रक्षाबंधन पर देश-विदेश में रहने वाली हजारों महिलाओं ने ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी महाराज को धर्म भाई मानते हुए राखियां, कुमकुम, अक्षत और स्नेहभरी पातियां भेजीं। मंदिर में डाक और कूरियर के माध्यम से 30 हजार से अधिक राखियां पहुंचीं। सेवायतों ने इन राखियों को ठाकुरजी की सेवा में अर्पित किया। कई आकर्षक राखियां ठाकुरजी की कलाई पर बांधीं। चिट्ठियों में बहनों ने अपने दुख, परेशानियां और मनोकामनाएं ठाकुरजी के सामने रखीं।
रक्षाबंधन पर सुबह से मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। कई बहनें बांकेबिहारी को अपना भाई मानती हैं, उनके लिए यह त्योहार भावुक करने वाला रहा। दूरदराज से आईं कई महिलाएं मंदिर की रेलिंग पर राखी बांधकर आराध्य के प्रति श्रद्धा जताती नजर आईं। उन्होंने दूर से ही ठाकुरजी को प्रसाद अर्पित किया। वहीं डाक से पहुंची राखियों और चिट्ठियों को सेवायतों ने ठाकुरजी की सेवा में समर्पित किया।
सेवायत प्रह्लाद बल्लभ गोस्वामी ने बताया कि बड़ी संख्या में बहनों ने ठाकुरजी के लिए राखी, स्नेह पाती और उपहार भेजे हैं। सेवायत श्रीनाथ गोस्वामी ने बताया कि कई ऐसी बहनें हैं, जिनके सगे भाई नहीं हैं। वे बांकेबिहारी को अपना भाई और रक्षक मानकर राखी भेजती हैं।