फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   30 weather measuring instruments will be installed on park and corporation land

Mathura News: पार्क, निगम की जमीन पर लगेंगे 30 मौसम मापक यंत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
30 weather measuring instruments will be installed on park and corporation land
- एडब्लूएस और एआरजी यंत्र के लिए शुरु किया गया सर्वे, 24 घंटे पहले मौसम की मिल जाएगी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। नगर निगम के क्षेत्र में पार्कों, स्कूलों और खुले स्थानों पर 30 मौसम मापक यंत्र लगाए जाएंगे। इससे एक दिन पहले ही मौसम की सटीक जानकारी मिल जाएगी। यह लखनऊ के मौसम विभाग से जुड़ें होगे। मौसम मापक यंत्रों को करीब दो किलोमीटर के फासले पर दो प्रकार यंत्र हैदराबाद की कार्यदायी संस्था लगाएगी। इसके लिए विशेषज्ञों की टीम ने सर्वे शुरु कर दिया है।
मौसम की पूर्व चेतावनी के लिए हैदराबाद की ओबेल सिस्टम कंपनी द्वारा नगर निगम के पार्कों, स्कूलों और खुले स्थानों पर 7 ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन (एडब्ल्यूएस) एवं वार्डों में 23 ऑटोगेज रेनगेज (एआरजी) यंत्र लगाए जाएंगे। नगर में यंत्र स्थापित करने से पहले सर्वे करने वाली विशेषज्ञों की टीम के सदस्य रीतम दास ने बताया कि यह ऑटोमेटिक यंत्र डेढ से दो किलोमीटर के फासले पर स्थापित किए जाएंगे। इससे न सिर्फ बारिश बल्कि मौसम संबंधी सभी जानकारियां एक दिन हो सकेगी। बारिश होने पर मथुरा में कितनी बारिश और किस स्तर की हुई यह जानकारी भी हो सकेगी। यह मशीनें बिजली से संचालित होंगी, जो कि इंटरनेट से एकदूसरे से जुड़ी होंगी। इन मशीनों से मौसम संबंधी चेतावनी स्वत: दी जाएगी।
विज्ञापन

विशेषज्ञ रीतमदास ने बताया कि इन यंत्रों को लगाने के लिए शासन के निर्देश पर नगर निगम द्वारा जमीन उपलब्ध कराई जा रही है। राहत आयुक्त के निर्देशन में इन अत्याधुनिक यंत्रों को स्थापित किया जाएगा। इससे पहले स्थानों का सर्वे किया जा रहा है। सर्वे के बाद इन यंत्रों के स्थापित की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी ने बताया कि मौसम संबंधी जानकारी देने वाले अत्याधुनिक यंत्रों के स्थापना के लिए नगर निगम द्वारा कार्यदायी संस्था को जमीन उपलब्ध कराई जा रही है। दो तरह के यंत्र लगाए जाएंगे, इसके लिए सर्वे कार्य शुरु हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed