{"_id":"6532d3bbfcd31b7ed60e02c4","slug":"3-miscreants-of-oil-theft-gang-arrested-in-encounter-mathura-news-c-369-1-mt11005-2238-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: तेल चोर गिरोह के 3 बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: तेल चोर गिरोह के 3 बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
मथुरा। रिफाइनरी की पाइप लाइन में सेंधमारी कर तेल चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को पुलिस ने बृहस्पतिवार रात मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। इनके कब्जे से चोरी के तेल की बिक्री के 4.05 लाख रुपये, एक गाड़ी व हथियार बरामद हुए हैं। आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने नौ बार चोरी कर करीब पांच टैंकर तेल चुराया था। गिरफ्तार बदमाशों में दो मैनपुरी और एक गुजरात का है। तीनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी करने वाली टीम को 25 हजार का इनाम दिया गया है।
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि थाना फरह पुलिस व एसओजी टीम संयुक्त रूप से बदमाशों की तलाश में जुटी थी। इस गिरोह के दो बदमाशों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार बदमाशों की पहचान निशांत किरण कर्णिक निवासी बड़ोदरा (गुजरात), दुर्वेश यादव पुत्र जमादार सिंह निवासी ग्राम हंसापोखर थाना कुर्रा, मैनपुरी और रमेश चंद्र यादव निवासी ग्राम मथुरिया, किशनी, मैनपुरी के तौर पर हुई है। रमेश और दुर्वेश के पैरों में गोली लगी है। पूछताछ में पता चला है कि निशांत गिरोह का सरगना है, जो पश्चिम बंगाल, गुजरात, हरियाणा में भी तेल चोरी कर चुका है। वह कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। उसने रमेश से संपर्क किया।
रमेश अहमदाबाद में काम कर चुका है। इसके चलते दोनों पहले से परिचित हैं। रमेश ने दुर्वेश को गैंग में मिलाया। इनके साथी राकेश और बबलू पिछले दिनों ही जेल भेजे गए थे। अभी अन्य कुछ लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। उनकी तस्दीक कर मुकदमे में शामिल किया जाएगा। बदमाशों के कब्जे से चार लाख पांच हजार रुपये, एक कार, 5 मोबाइल फोन, 3 तमंचे, 9 कारतूस व पाइपलाइन से तेल चोरी करने वाले उपकरण बरामद हुए हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर फरह सुरेश चंद्र, एसआई राकेश कुमार (प्रभारी एसओजी), प्रभारी सर्विलांस सेल विकास शर्मा, एसआई हरेंद्र सिंह, मनोज कुमार शर्मा, राकेश कुमार गिरी शामिल रहे।