फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   3 members of the gang that cheated by giving gold at cheap prices arrested

Mathura News: सस्ते दामों में सोना देकर ठगने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
3 members of the gang that cheated by giving gold at cheap prices arrested
कोसीकलां (मथुरा)। सस्ते दामों में सोना देकर ठगी करने वाले टटलू गैंग के तीन सदस्यों को पुलिस ने पकड़कर चालान कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीली धातू का टुकड़ा, छैनी, सिमकार्ड, फर्जी आधार कार्ड आदि बरामद किए हैं।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि गढ़ी बरवारी पुलिस चौकी प्रभारी रोहित सिंह को मुखबिर ने सूचना दी कि न्यू कोसी कामर रोड स्थित श्मशान घाट के पास कुछ युवक नकली सोने की ईंट को असली दिखाकर लोगों को ठगने की फिराक में हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर युवकों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम संजय निवासी भंडारा थाना जुरहरा डींग राजस्थान, राकिब, इमरान निवासी नगला इमाम खां बरसाना बताया।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने पीली धातू का टुकड़ा 600 ग्राम, एक छैनी, छह सिमकार्ड, सात फर्जी आधार कार्ड बरामद किए। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि हम लोगों के साथ इस काम में साथी आरिफ फर्जी सिम एवं शाहिद फर्जी बैंक खाते उपलब्ध कराता था। इसके अलावा अलीजान, राहिल, डीला, मुस्ताक व रुक्की सहयोग करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed