फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   292 teacher's sallary stoped

जूनियर के 292 शिक्षकों का वेतन भी फंसा

Sat, 21 Nov 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 21 Nov 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
292 teacher's sallary stoped
जनपद में 292 जूनियर शिक्षकों की भर्ती के बाद अब उनका वेतन फंस गया है। प्रमाणपत्र वेरिफिकेशन के नाम पर शिक्षकों को वेतन जारी नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


जबकि इनमें कई ऐसे शिक्षक भी हैं जो कि पूर्व में प्राइमरी स्कूलों में कार्यरत थे और उनके प्रमाणपत्रों की पूर्व में जांच हो चुकी है। इससे उनके समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

बेसिक के जूनियर हाईस्कूलों में गणित और विज्ञान शिक्षकों के लिए प्रदेश भर में 29 हजार शिक्षकों की भर्ती की गई थी। इनमें से जनपद में 292 गणित और विज्ञान शिक्षकों ने 21 सितंबर को नियुक्ति पत्र दिया गया था।
विज्ञापन


इसके बाद से शिक्षकों को वेतन जारी नहीं किया गया है। वेतन जारी न किए जाने का कारण प्रमाण पत्र वेरिफिकेशन न होना बताया जा रहा है।

जबकि इन शिक्षकों में करीब 30 शिक्षक ऐसे भी हैं जो कि पूर्व में बेसिक के ही प्राइमरी विद्यालयों में कार्यरत थे और विभाग द्वारा वेतन भी प्राप्त कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि प्राइमरी से जूनियर हाईस्कूल में तैनाती पाए शिक्षकों को टीईटी प्रमाणपत्र सत्यापन के आधार पर वेतन जारी किए जाने के बीएसए एके सिंह ने आदेश जारी किए थे लेकिन फिर भी अभी तक इसमें भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

अभी तक सत्यापन की फाइलें भी जमा नहीं
जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिले हुए करीब दो माह बीत चुके हैं। इसके बाद भी शिक्षकों की सत्यापन की फाइलें ही अभी कार्यालय में जमा नहीं कराई गई हैं।



आनलाइन भी हो सकता है सत्यापन
जूनियर हाईस्कूल में तैनाती पाए शिक्षकों में ऐसे भी हैं जो कि वर्ष 2011 में टीईटी उत्तीर्ण कर चुके हैं। वर्ष 2011 टीईटी का पूर्ण परीक्षा परिणाम आनलाइन उपलब्ध है। यदि खंड शिक्षा अधिकारी चाहें तो इनके सत्यापन शीघ्र हो सकते हैं और इन्हें वेतन जारी किया जा सकता है।

जूनियर हाईस्कूल में तैनाती पाए विज्ञान, गणित शिक्षकों के वेतन जारी किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। सत्यापन का कार्य भी शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।
-अशोक कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed