फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   27 Cylinders Recovered in Govardhan

Mathura News: गोवर्धन में 27 सिलिंडर बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
27 Cylinders Recovered in Govardhan
गोवर्धन। क्षेत्र में घरेलू गैस सिलिंडर के अवैध भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 27 सिलिंडर बरामद किए हैं। मामले में एक हॉकर की भूमिका संदिग्ध पाई गई है, जिसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी गोवर्धन प्रजाक्ता त्रिपाठी को सूचना मिली कि सकरवा रोड स्थित एक कॉलोनी में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलिंडर का भंडारण कर बिक्री की जा रही है। उन्होंने पूर्ति निरीक्षक को जांच के निर्देश दिए। पूर्ति निरीक्षक सिग्मी जायसवाल टीम के साथ थाना गोवर्धन पहुंचीं, जहां पुलिस ने हॉकर दुर्गपाल को उसकी गाड़ी सहित पहले ही रोक रखा था। पूछताछ में दुर्गपाल ने बताया कि वह सोरन इण्डेन गैस एजेंसी का हॉकर है और 20 सिलिंडर उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के लिए लेकर आया था। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां एक मकान के कमरे में कुल 27 सिलिंडर बरामद हुए। इनमें विभिन्न कंपनियों के भरे और खाली घरेलू व कमर्शियल सिलिंडर शामिल थे।
विज्ञापन

मौके से केवल 16 उपभोक्ता बुकिंग पर्चियां ही मिलीं, जो बरामद सिलिंडरों की संख्या से मेल नहीं खातीं। पूछताछ में गैस एजेंसी के गोदाम इंचार्ज, कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रतिनिधि ने पुष्टि की कि हॉकर को 20 सिलेंडर वितरण के लिए दिए गए थे। जांच में सामने आया कि सिलिंडर को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के बजाय एक स्थान पर एकत्र कर रखा गया था। पूर्ति निरीक्षक सिम्मी जायसवाल ने बताया की यह कृत्य गैस सिलिंडर की कालाबाजारी की ओर संकेत करता है। मामले में इंडियन पेट्रोलियम गैस (आपूर्ति एवं वितरण विनियमन) का उल्लंघन पाया गया है, जो आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। बरामद सभी सिलिंडर को कब्जे में लेकर नजदीकी गैस एजेंसी के सुपुर्द कर दिया गया है। एजेंसी संचालक विवेक कुंतल ने बताया कि हॉकर अगर कालाबाजारी में संलिप्त पाया जाता है तो प्रशासन के अलावा वे भी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

अवैध गैस रिफिलिंग और भंडारण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रजाक्ता त्रिपाठी, एसडीएम गोवर्धन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed