फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   250 patients arriving at the district hospital

Mathura News: बुखार से राहत नहीं, दवा हो रही बेअसर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
250 patients arriving at the district hospital
मथुरा। मौसम में बदलाव और उमस से बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 250 मरीज बुखार, बदन दर्द, सिरदर्द और कमजोरी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। कई मरीजों का कहना है कि कई दिन से दवा लेने के बावजूद बुखार से पूरी तरह राहत नहीं मिल रही है। चिकित्सक ऐसे मरीजों की जांच कराने के बाद उपचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इन दिनों बुखार से पीड़ित मरीजों की सुबह से ही ओपीडी में कतार लगने लगती हैं। चिकित्सक मरीजों को बिना जांच के दवा लेने से बचने की सलाह दे रहे हैं। अस्पताल में बुखार से पीड़ित मरीजों की खून की जांच भी कराई जा रही है। रोजाना करीब 200 मरीजों के रक्त के नमूने जांच के लिए लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रवि माहेश्वरी का कहना है कि बारिश के मौसम में मच्छर जनित और अन्य संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में मरीजों को चिकित्सक से परामर्श लेकर दवा लेनी चाहिए। उनके अनुसार बदलते मौसम में खानपान और सफाई का ध्यान रखें। घर के आसपास पानी जमा न होने दें और मच्छरों से बचाव के उपाय करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed