फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   25,000 Rewarded Chain Snatcher Arrested After Encounter Shot in Both Legs

UP: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश रामजीत गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

Sat, 21 Feb 2026 02:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Feb 2026 02:22 PM IST
सार

फरह में स्वाट टीम और पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश रामजीत को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस, लूटी गई रकम और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई।

विज्ञापन
25,000 Rewarded Chain Snatcher Arrested After Encounter Shot in Both Legs
पुुलिस टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के फरह में कुंडल लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीसरे आरोपी,  25 हजार रुपये के इनामी बदमाश रामजीत को स्वाट टीम और फरह पुलिस ने शुक्रवार रात को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आत्मरक्षा में उसके दोनों पैरों में गोली मारी। रामजीत कुंडल लूट की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर चुका है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, स्वाट टीम और फरह पुलिस शुक्रवार रात परखम रोड स्थित गोवर्धन पुलिया के पास नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध लगने पर रामजीत को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर रामजीत ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए रामजीत के दोनों पैरों में गोली मार दी।
विज्ञापन


पुलिस ने रामजीत के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और तीन खोखे कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा, लूट की घटनाओं में इस्तेमाल की गई पैशन प्रो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। रामजीत ने कुंडल बेचकर मिले 24 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। सीओ रिफाइनरी अनिल कपरवान ने बताया कि कुंडल लूट की घटनाओं में दो अन्य आरोपी, रवि और महेंद्र को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। रामजीत आगरा और मथुरा में कई अन्य आपराधिक घटनाओं को भी अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल रामजीत को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि उसके गिरोह के अन्य सदस्यों और आपराधिक गतिविधियों के बारे में अधिक जानकारी हासिल की जा सके। इस गिरफ्तारी से कुंडल लूट के कई अनसुलझे मामलों के खुलासे की उम्मीद है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed