{"_id":"67d08f3e108d8d5a4b006763","slug":"22-special-buses-were-run-on-delhi-route-there-will-be-no-problem-mathura-news-c-369-1-mt11008-126411-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: दिल्ली रूट पर चलाई गईं 22 स्पेशल बसें, नहीं होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: दिल्ली रूट पर चलाई गईं 22 स्पेशल बसें, नहीं होगी परेशानी
विज्ञापन
मथुरा के नए बस स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद
मथुरा। होली के त्योहार को देखते हुए रोडवेज डिपो ने 22 स्पेशल बसें चलाई हैं, ताकि यात्रियों को आने-जाने में कोई दिक्कत न हो। रोडवेज डिपो के अधिकारियों ने बताया कि होली पर सवारियों की तादाद बढ़ने की संभावना को देखते हुए डिपो ने 18 मार्च तक बसों के विशेष संचालन की रूपरेखा तैयार की है। वहीं डिपो के चालक, परिचालक व अन्य कर्मियों के लिए प्रोत्साहन स्कीम भी लागू की है।
लगातार ड्यूटी व ज्यादा से ज्यादा सफर तय करने के आधार पर कर्मियों को नकद इनाम भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोडवेज डिपो से 154 बसों का संचालन किया जाता है। उन्होंने बताया कि होली पर 22 बसें केवल दिल्ली रूट पर चलाई जा रही हैं। वहीं अन्य रूटों पर यह संख्या सवारियों के आधार पर की गई है। रास्ते में स्टॉप के अलावा भी सवारी नजर आने पर बस को किनारे खड़ा कर उन्हें बैठाने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं, प्रोत्साहन स्कीम के तहत 18 मार्च तक रोजाना ड्यूटी करने पर 350 रुपये रोजाना के हिसाब से कुल 3500 रुपये संबंधित कर्मी को अतिरिक्त दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि चालक-परिचालक को मानक से ज्यादा दूरी तय करने पर अतिरिक्त मानदेय दिया जाएगा। कार्यवाहक एआरएम संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रोत्साहन स्कीम के जरिए होली पर 18 मार्च तक बसों का विशेष संचालन कराया जाएगा। यात्रियों को परेशानी न हो इसे लेकर विशेष सावधानी बरती जाएगी।