फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   22 positive cases of dengue found in the district

जनपद में मिले 22 डेंगू के पॉजिटिव केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
22 positive cases of dengue found in the district
मथुरा(टैंटीगांव)। जनपद में डेंगू थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन नए मरीज मिल रहे हैं। बृहस्पतिवार को जनपद के फरह, वृंदावन, गोवर्धन आदि क्षेत्रों में 22 नए डेंगू के मरीज मिले हैं। इधर गांव भिदौनी में डेंगू बुखार की फैली बीमारी से गांव में अस्थायी अस्पताल खुलने के बाद 24 घंटे चिकित्सकों की तैनाती व टीम द्वारा दो दिन से लगातार गांव में बीमार महिला व पुरुष व बच्चों को उपचार मिलने से ग्रामीणों ने कुछ हद तक राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

गांव भिदौनी के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दर्जनों भर महिला पुरुष व बच्चों की हो रही मौत से अवगत कराया था। जिलाधिकारी के आदेश पर गांव के प्राथमिक विद्यालय में अस्थायी अस्पताल खोला गया था। इसके बाद यहां के लोगों की हालत में कुछ सुधार है। आसपास के कस्बा सुरीर के अलावा टैंटीगांव, कराहरी, ढोकलाबास, बृर्जी नगरिया, डडीसरा, डडीसरी, भगत नगरिया, सिकंदरपुर के अलावा अन्य गांवों में डेंगू से लोग परेशान हैं। सुरीर स्वास्थ्य केंद्र पर डेंगू बुखार, सीबीसी, मलेरिया आदि की जांच शुरू होते ही क्षेत्र में फैली बीमारी के मरीजों की लंबी देर रात तक जांच कराने के लिए लाइन लगी रही।
विज्ञापन

नौहझील सीएचसी प्रभारी डॉ. शशीरंजन ने बताया कि गांव भिदौनी एवं आसपास बीमारी से त्रस्त गांवों में लगातार टीम भेजी जा रही है। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र सुरीर में डेंगू, मलेरिया की 80 लोगों की जांच की गई। उन्होंने ग्रामीणों से घर और आसपास साफ सफाई का विशेष ध्यान देने की अपील की। जिला कंट्रोल प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने कहा कि जनपद में जहां भी डेंगू के मरीज मिले हैं उन क्षेत्रों में लोगों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed