{"_id":"6ab424f05227826376070539","slug":"21-athletes-selected-for-the-state-level-athletics-championship-mathura-news-c-369-1-mt11002-153124-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए 21 खिलाड़ी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए 21 खिलाड़ी चयनित
विज्ञापन
मथुरा। 61वीं उत्तर प्रदेश ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए बुधवार को स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय चयन ट्रायल हुए। इसमें एथलेटिक्स की विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए 21 खिलाड़ियों का चयन हुआ।
जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव जय सिंह ने बताया कि दोपहर दो बजे से हुए ट्रायल में अंडर-14, 16, 18 और अंडर-20 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभा दिखाई। चयनित खिलाड़ी प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि अंडर-14 वर्ग की ट्रायथलन-सी स्पर्धा में आदित्य चाहर और वंश का चयन हुआ। अंडर-16 में 60 मीटर दौड़ व ऊंची कूद में उत्कर्ष, 600 मीटर में अंकुश, जय धवन और विवेक, चक्का फेंक में कीर्ति तथा गोला फेंक में सिखा सिंह चयनित हुईं।
अंडर-18 वर्ग में 200 मीटर दौड़ के लिए मोहित कुमार, 1000 मीटर में यश और 5000 मीटर पैदल चाल में रिया गौतम का चयन किया गया। वहीं अंडर-20 वर्ग में 400 मीटर बाधा दौड़ के लिए अमित कुमार, भाला फेंक में रजत कुमार, गोला फेंक में लवजीत नौहवार और माधुरी सिंह, हेप्टाथलॉन में आदर्श चौधरी और अविका बालियान, 1500 मीटर दौड़ में सोनिया उपाध्याय और अमन गौतम, त्रिकूद में हरेंद्र तथा बाधा दौड़ में ललित कुमार चयनित हुए। चयन ट्रायल में डॉ. पदम सिंह कौन्तेय, डॉ. दलवीर सिंह कौन्तेय, हरदेव सिंह, एथलेटिक्स प्रशिक्षक दिनेश सिंह रजक, देवेश यादव और लोकेश गौतम ने निर्णायक की भूमिका निभाई।