{"_id":"696fc493499db59e8c0a9b3a","slug":"20-charging-points-will-be-developed-for-e-rickshaws-mathura-news-c-369-1-mt11002-141478-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ई-रिक्शा के लिए 20 चार्जिंग पॉइंट किए जाएंगे विकसित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ई-रिक्शा के लिए 20 चार्जिंग पॉइंट किए जाएंगे विकसित
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा–वृंदावन में यातायात व्यवस्था सुधारने और पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। ई-रिक्शा एवं ऑटो चालकों से पंजीकरण के रूप में लिया जा रहा शुल्क अब सीधे उनकी सुविधाओं पर खर्च किया जाएगा। नगर निगम सीमा क्षेत्र में ई-रिक्शा के लिए 20 चार्जिंग पॉइंट विकसित किए जाएंगे। यहां चार्जिंग शुल्क निजी केंद्रों की तुलना में कम होगा।
इसके अलावा नया आधुनिक टैक्सी स्टैंड भी बनाया जाएगा। इसमें चालकों के लिए पेयजल और शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। नगर निगम की यह पहल न केवल ई-रिक्शा व ऑटो चालकों की सुविधाओं में वृद्धि करेगी, बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल परिवहन को भी प्रोत्साहित करेगी।
योजना के अंतर्गत शहर के प्रमुख स्थानों पर आधुनिक ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन और टैक्सी स्टैंड (पार्किंग स्थल) का निर्माण कराया जाएगा। इससे चौक-चौराहों व मुख्य मार्गों पर तिपहिया वाहनों के अव्यवस्थित खड़े होने से होने वाले जाम की समस्या में कमी आने की उम्मीद है। अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने बताया कि रूट पंजीकरण शुल्क 3000 में से चालकों को लगभग 500 की राशि जीवन बीमा के रूप में मिलेगी। ई-रिक्शा व ऑटो चालकों को भारत सरकार की प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जैसी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। दुर्घटना या आकस्मिक स्थिति में यह बीमा आर्थिक सहायता प्रदान करेगा।