{"_id":"67574dcb4fde9e61e8086574","slug":"2-students-including-youth-from-bharatpur-died-after-falling-from-fourth-floor-window-of-pg-mathura-news-c-29-1-agr1017-327666-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पीजी की चौथी मंजिल की खिड़की से गिरकर भरतपुर के युवक समेत 2 छात्रों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पीजी की चौथी मंजिल की खिड़की से गिरकर भरतपुर के युवक समेत 2 छात्रों की मौत
विज्ञापन
नई दिल्ली/भरतपुर। नई दिल्ली के केएम काटजू मार्ग थाना इलाके में रविवार देर रात पीजी की चौथी मंजिल की खिड़की से गिरकर संदिग्ध हालात में दो छात्रों की मौत हो गई। देर रात जब हादसे में पुत्र की मौत की सूचना मिली तो घर में हाहाकार मच गया। आनन-फानन में परिवार के सदस्य दिल्ली पहुंचे। सोमवार शाम शव भरतपुर पहुंचने पर इशांत का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
भरतपुर राजस्थान निवासी इशांत भगवान परशुराम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीपीआईटी) से बीबीए की पढ़ाई कर रहा था। वहीं पालम कॉलोनी निवासी हर्ष दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र था। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों छात्रों को पास के अंबेडकर अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है।
भरतपुर के सेक्टर तीन 80 फुट रोड निवासी इशांत (19) की मां व कांग्रेस के जिला महासचिव दीपमाला ने बताया कि रविवार देर दोनों खाना खा पीकर आपस में एक दूसरे पर तकिया फेंक कर मस्ती कर रहे थे। इसी बीच एक तकिया दोनों के हाथों में आ गया। छीना-छपटी वे दोनों कमरे की खिड़की के पास गिरे। धक्का लगने से खिड़की खुल गई और दोनों के दोनों नीचे सड़क पर जा गिरे। अत्यधिक खून बह जाने से उनकी मौत हो गई। इशांत करीब 8 माह पूर्व ही बीबीए करने दिल्ली गया था। प्रेमचंद शर्मा के दो पुत्रों में से इशांत बड़ा पुत्र था। छोटा बेटा भरतपुर में ही 11वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा है। ब्यूरो/ संवाद