फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   2 dead and 8 injured in road accident

अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, दो बच्चों समेत आठ घायल

Tue, 03 Dec 2019 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
2 dead and 8 injured in road accident
फोटो-55 छाता-बरसाना मार्ग पर हए हादसे के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : MATHURA
राधाकुंड/गोवर्धन(मथुरा)। गोवर्धन की राधाकुंड परिक्रमा मार्ग में पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास स्कार्पियो की टक्कर से ई-रिक्शा सवार एक की मौत हो गई, जबकि चालक समेत चार घायल हो गए। उधर, छाता-बरसाना मार्ग पर बड़े बंबे के पास बेकाबू कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत पांच घायल हो गए।
विज्ञापन

जयपुर की विद्यानगर कॉलोनी, छोटी चोपड़ निवासी चार दोस्त गोवर्धन की परिक्रमा देने के लिए सोमवार की सुबह नौ बजे यहां पहुंचे थे। इस दौरान वे ई-रिक्शा से परिक्रमा दे रहे थे। जब वे छोटी परिक्रमा में राधाकुंड के पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास पहुंचे तभी एक स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। इसमें ई-रिक्शा सवार सुरेश (55) पुत्र रामकिशोर अग्रवाल की मौत हो गई, जबकि सत्यनारायण, योगेश, अमित और ई-रिक्शा चालक सोनू घायल हो गया। गोवर्धन पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पुलिस ने हादसे के बाद गाड़ी और चालक को पकड़ लिया है। यह गाड़ी मिष्ठान विक्रेता भगवान सिंह की है। उधर, थाना बरसाना के गांव पिसावा निवासी हरिराम (26) पुत्र हरगोपाल (हरगोविंद) अपने दोस्त गोपाल पुत्र चंद सिंह के साथ बरसाना घरेलू सामान लेने के लिए बाइक से निकला। बरसाना-छाता मार्ग पर बड़े बंबे के पास टेंपो को ओवरटेक करते हुए अनियंत्रित कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हरिराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोपाल और दूसरी बाइक सवार बाबूलाल, पत्नी सुमन, पांच साल की बेटी प्रीति और दो साल का बेटा पुष्पेंद्र घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। कार और चालक को पकड़ लिया।

फोटो-53 मृतक हरिराम (फाइल फोटो)

फोटो-53 मृतक हरिराम (फाइल फोटो)- फोटो : MATHURA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed