{"_id":"6581eca3aca9756f9d0606b4","slug":"2-arrested-for-giving-information-about-fake-tractor-robbery-mathura-news-c-369-1-mt11002-5705-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: फर्जी ट्रैक्टर लूट की सूचना देने पर 2 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: फर्जी ट्रैक्टर लूट की सूचना देने पर 2 गिरफ्तार
विज्ञापन
बाजना (मथुरा)। नौहझील पुलिस ने लूट की फर्जी सूचना देने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है।
नौहझील इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार रात 9 बजे दो लोगों ने नौहझील पुलिस को अपने साथ लूट होने की सूचना दी। लूट की सूचना पर पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी। सीसीटीवी देखने पर पुलिस को लूट की सूचना संदिग्ध प्रतीत हुई।
इसके बाद पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर बंटी पुत्र हेतराम लाला पुत्र हुकुम सिंह निवासीगण शिवाला थाना खैर जिला अलीगढ़ ने बताया कि फाइनेंस से बचने के लिए उन्होंने अपना ट्रैक्टर हरियाणा में कहीं बेच दिया और फर्जी लूट की सूचना दे दी। दोनों पर पुलिस को गुमराह करने के तहत कार्रवाई की जा रही है।