फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   150,000 animals were vaccinated

Mathura News: 1.50 लाख पशुओं को लगाए टीके, टैगिंग की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
150,000 animals were vaccinated
मथुरा। जनपद में पशुओं को लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) और खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) जैसी संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। पशुपालन विभाग अब तक 1.50 लाख पशुओं का टीकाकरण कर चुका है। शेष टीकाकरण कार्य तेजी से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में करीब 5 लाख दुधारू पशुधन है। पशुपालन विभाग को अब तक 1.92 लाख लंपी स्किन डिजीज वैक्सीन प्राप्त हुई हैं। अभियान के दौरान गाय, भैंस, बकरी समेत सभी पात्र पशुओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण और टैगिंग की जा रही है। एफएमडी टीकाकरण अभियान 8 सितंबर तक चलेगा। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनएन शुक्ला ने पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने सभी पशुओं का समय पर टीकाकरण और टैगिंग कराएं। उन्होंने बताया कि समय पर टीकाकरण से पशुओं में दूध उत्पादन बढ़ता है और मृत्यु दर घटती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed