फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   15 thousand cheated in the name of Pradhan Mantri Awas Yojana

Mathura News: प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर 15 हजार ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
15 thousand cheated in the name of Pradhan Mantri Awas Yojana
कोसीकलां (मथुरा)। प्रधानमंत्री आवास विकास योजना के अंतर्गत घर दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक युवक से 16 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर करा लिए। इसकी शिकायत युवक ने पुलिस से की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव खरौट निवासी सतवीर पुत्र कल्लू गांधी पार्क के पास एक एसी की दुकान पर काम करता है। शुक्रवार को उसके मोबाइल पर काॅल करके एक ठग ने बताया कि वह सचिवालय से प्रधानमंत्री आवास योजना का सक्षम अधिकारी बोल रहा है। उससे पूछा कि क्या आपने आवास योजना के लिए फॉर्म भरा है। ठगो ने भरोसा दिलाने के लिए उसका आधार कार्ड नंबर लेकर विभिन्न एप के जरिये उसकी निजी जानकारी व पारिवारिक डिटेल बता दी। योजना के तहत फॉर्म भरने की जानकारी देते हुए कहा कि योजना के तहत घर देने के नाम पर 3 लाख 25 हजार रुपये पास होने की बात कही। इसके लिए फीस के नाम पर 2580 रुपये जमा कराने को कहकर यूपीआई से ट्रांसफर कराकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
विज्ञापन

इसके बाद ठग ने सतवीर को भरोसे में लेते हुए 12600 रुपये और ट्रांसफर करा लिए। बाद में ठगों ने 25 हजार रुपये की मांग की तो उसके साथी को पता लग गई तो उसके रुपये ट्रांसफर करने से मना कर दिया। बाद में कॉल करने पर ठगों ने कॉल रिसीव नहीं की। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार का कहना है कि अगर शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed