फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   15 lakh cash-jewelry stolen in Pooja utensils trader's warehouse

पूजा बर्तन कारोबारी के गोदाम में 15 लाख की नकदी-जेवरात चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
15 lakh cash-jewelry stolen in Pooja utensils trader's warehouse
मथुरा। शहर के व्यस्तम विश्राम बाजार के गताश्रम मंदिर के पास पूजा बर्तन कारोबारी के गोदाम में छत के सहारे टट्टर काटकर घुसे चोरों ने ५.२५ लाख रुपये की नकदी और करीब १० लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। चोर बिल बुक में पुलिस को बताने पर जान से मारने की बात लिख गए। इससे पहले चोरों ने गोदाम का अंदर से शटर बंद कर दिया और आसपास के घरों की छतों पर लगे दरवाजों की कुंडियां भी लगा दीं। कोतवाली पुलिस के साथ ही डॉग स्क्वैड और फॉरेंसिक टीम ने तथ्य जुटाए। कोतवाली पुलिस ने भी पूरी जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन

डैंपियर नगर निवासी हितेश अग्रवाल की विश्राम बाजार में गताश्रम मंदिर के पास पूजा बर्तन की थोक और रिटेल की दुकान है। इसी दुकान में गोदाम भी बना हुआ है। मंगलवार सुबह दुकान खोलने गए तो शटर नहीं खुला। कारोबारी परेशान होकर छत पर गया तो देखा जाल मुड़ा पड़ा था और टट्टर की पांच पत्तियां कटी हुई थीं। अंदर जाकर देखा तो सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी अभिषेक तिवारी और शहर कोतवाल विजय कुमार सिंह ने पूरी जानकारी जुटाई। डॉग स्क्वैड और फॉरेंसिक टीम ने तथ्य जुटाए। चोरी की वारदात से आसपास के लोग भी दहशत में हैं। कारोबारी हितेश अग्रवाल की तहरीर पर कोतवाली में चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारी ने बताया कि ५.२५ लाख रुपये नकदी और करीब १० लाख रुपये के जेवरात चोरी हुए हैं। सीओ सिटी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए चोरों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

बिल बुक पर धमकी भरा खत लिखकर गए चोर
कारोबारी ने बताया कि चोरी की वारदात को अंजाम देकर चोरों ने बिल बुक पर लिखा है कि हम यहां के रहने वाले हैं। सुबह की गाड़ी से महाराष्ट्र जा रहे हैं। अगर पुलिस में शिकायत की पूरे परिवार के साथ खत्म कर दिया जाएगा। बिल बुक पर लिखी चोरों की धमकी से कारोबारी परिवार दहशत में हैं। हालांकि कारोबारी ने मुकदमा दर्ज करा दिया है, फिर भी खुद और परिवार की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed