फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   15 killed in 8 days More than 150 sick

8 दिन में 15 की मौत 150 से ज्यादा बीमार

Thu, 25 May 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो मथुरा Updated Thu, 25 May 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
15 killed in 8 days More than 150 sick
अस्पताल - फोटो : demo pic
सुरीर में डायरिया नियंत्रण में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से फेल साबित हो रहा है। यहां बीते आठ दिनों में डायरिया से 15 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 150 से अधिक लोग बीमार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सुरीर में डायरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग की नींद अखबारों में खबरों के प्रकाशन के बाद टूटी। स्वास्थ्य विभाग का सूचना तंत्र फेल रहा। मामला बिगड़ा तो सेवाओं की कमान मुख्यालय के अफसरों ने संभाल ली। गांव-गांव टीम पहुंचीं और सैकड़ों रोगियों को उपचार दिए जाने का दावा किया गया।
विज्ञापन

लेकिन हाल ये रहा कि वहां हर दिन किसी न किसी गांव में मौत होती रही। इस पूरे प्रकरण में हैरानी करने वाली बात ये रही कि क्षेत्र के लोगों की जब तबियत बिगड़ी तो उन्होंने सरकारी अस्पताल में जाने के बजाय झोलाछापों से उपचार कराना बेहतर समझा। खुद स्वास्थ्य विभाग अधिक मौतों की वजह रोगियों का सरकारी अस्पताल में न आना मान रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आरके नैय्यर ने इस बिंदु पर जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर सवाल
-डायरिया फैलने की जानकारी स्वास्थ्य कर्मियों ने समय रहते मुख्यालय पर नहीं दी।
-रोग फैलने के बाद भी सुरीर, मांट, नौहझील केंद्र पर समुचित व्यवस्थाएं नहीं की गईं।
-सरकारी अस्पतालों के बारे में जनता की राय खराब क्यों है कि वो झोलाछाप पर जा रहे हैं।
-गांवों में लगातार मौतों को रोकने के लिए विभाग ने पर्याप्त कदम क्यों नहीं उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed