फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   1,470 square meters of land sold for Rs 3.52 crore.

Mathura News: 1470 वर्ग मीटर भूमि का 3.52 करोड़ में किया बैनामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
1,470 square meters of land sold for Rs 3.52 crore.
मथुरा। हाईवे पर जयसिंहपुरा स्थित आईएसबीटी के विस्तार का रास्ता साफ हो गया है। परिवहन निगम के अधिकारियों ने पराग डेयरी से 3.52 करोड़ रुपये में जमीन का बैनामा कराया है। पराग डेयरी की 1470 वर्ग मीटर भूमि पर नई सड़क बनाई जाएगी। इससे दिल्ली की ओर से आने वाली बसों के लिए बेहतर रास्ता तैयार हो जाएगा। अब बसें अंडरपाथ से होकर सीधे आईएसबीटी पर आ सकेंगी।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने पराग डेयरी से 1470 वर्ग मीटर भूमि का बुधवार को बैनामा कराया है। बैनामा कराने के लिए आगरा से मथुरा आए क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि पराग डेयरी से जमीन खरीदी गई है। जमीन की खरीद 3.8 करोड़ रुपये में की गई है, जबकि 44 लाख रुपये रजिस्ट्री और स्टांप खरीद में खर्च किए हुए हैं।
विज्ञापन


बना हुआ है शानदार भवन
दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर बना आईएसबीटी (इंटरनेशनल टर्मिनल बस स्टैंड) 5 एकड़ में फैला है। यहां आईएसबीटी का शानदार भवन बना है। इसे 40 करोड़ की लागत से वर्ष 2021 में तैयार किया था।दिल्ली का रास्ता होगा सुगम
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टैंड के सामने फ्लाईओवर बन जाने के कारण दिल्ली की ओर से आने वाली बसों को आईएसबीटी पर पहुंचने में दिक्कतें आ गईं। सर्विस रोड सकरा होने के कारण यातायात प्रभावित होने लगा। इससे यहां बसों का आवागमन प्रभावित होने से यह बस स्टैंड वीरान बना हुआ था। इस मौके पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मदन मोहन शर्मा, परिवहन निगम के सलाहकार नवनीत गोयल और पराग डेयरी के जीएम पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed