{"_id":"649c7f68cb01afba09021c14","slug":"14-devotees-who-came-to-visit-vrindavan-became-victims-of-food-poisoning-mathura-news-c-29-1-mtr1002-96283-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: वृंदावन दर्शन करने आए 14 श्रद्धालु फूड प्वाॅइजनिंग का हुए शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: वृंदावन दर्शन करने आए 14 श्रद्धालु फूड प्वाॅइजनिंग का हुए शिकार
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। बांकेबिहारी मंदिर दर्शन करने आए 14 श्रद्धालु फूड प्वाॅइजनिंग का शिकार हो गए। तबीयत बिगड़ने पर सभी को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह ठीक होने के बाद डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी।
मंदिरों की नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं को भोजनालयों पर शुद्ध खाना-पानी नहीं मिल रहा है, मिलावट हावी है। बताते हैं कि राजस्थान के अलवर शहर के गोंडा गेट चौराहा से दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के दल ने मंगलवार रात पागल बाबा मंदिर के सामने एक भोजनालय पर खाना खाया था जिसके बाद डेढ़ साल के तंश के अलावा प्रतीक, हिमांशी, ध्रुव, श्रष्टि, माधुरी, अर्थ, हेमलता, किरण, प्रहलाद, हिमांशु, शरद सहित 14 लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई, उल्टी और दस्त की शिकायत के साथ पेट दर्द होने लगा, जिन्हें नजदीकी सौ शैय्या अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
रातभर चले उपचार के बाद बुधवार सुबह डिस्चार्ज कर दिया। इमरजेंसी प्रभारी डॉ. शशि रंजन ने बताया कि 14 लोगों को फूड प्वाॅइजनिंग के बाद उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत हुई थी, ज्यादातर मरीज 20 से 30 वर्ष की आयु के थे।