फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   120 Holi special buses will run from 22

120 होली स्पेशल बसें चलेंगी 22 से

Wed, 17 Mar 2021 11:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
120 Holi special buses will run from 22
मथुरा। रोडवेज की होली स्पेशल 120 बसें बरसाना के लिए चलेंगी। यह बसें मथुरा के अंतरराज्यीय नए बस अड्डे और कोसीकलां के बस अड्डे से चलेंगी। यह बसें 22 मार्च की सुबह से 24 मार्च की शाम तक चलाई जाएंगी। इन बसों के माध्यम से श्रद्धालु बरसाना की लठामार होली का पूरा आनंद उठा सकेंगे।
विज्ञापन

बरसाना में 22 मार्च को लड्डू होली और 23 मार्च को लठामार होली खेली जाएगी। इसके अलावा 24 मार्च को नंदगांव में भी होली का आयोजन होगा। इन तीन दिनों में बरसाना और नंदगांव में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। इस श्रद्धालुुओं का आसानी से बरसाना पहुंचाने के लिए रोडवेज ने बसों का इंतजाम कर लिया है। 120 बसें रोडवेज की बरसाना के लिए दौड़ाई जाएंगी। यह होली स्पेशल बसें अंतरराज्यीय नए बस अड्डे से 80 और कोसीकलां बस अड्डे से 40 बसें दौड़ाई जाएंगी। अंतरराज्यीय नए बस अड्डे से संचालित बसें गोवर्धन होकर बरसाना पहुंचेंगी। कोसीकलां बस अड्डे की बसें नंदगांव होकर बरसाना पहुंचेंगी। एआरएम नरेश चंद गुप्ता ने बताया कि 22 मार्च से 24 मार्च तक तीन दिन बसें श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध रहेंगी। सुबह पांच बजे से रात तक यह बसें बदस्तूर मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed