फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   12 years imprisonment for raping a teenager

Mathura News: किशोरी से दुष्कर्म करने वाले को 12 साल की जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
12 years imprisonment for raping a teenager
मथुरा। किशोरी को फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के मुख्य दोषी को न्यायालय एडीजे (पॉक्सो एक्ट-द्वितीय) की कोर्ट ने शुक्रवार को 12 साल की जेल तथा 60 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। जबकि अन्य दोषियों को अलग-अलग सजा और अर्थदंड से दंडित किया है। दोषियों से प्राप्त होने वाली अर्थदंड की पूरी धनराशि पीड़िता को देने का भी कोर्ट ने आदेश दिया है।
विज्ञापन

एसपी क्राइम अवनीश कुमार मिश्र ने बताया कि थाना जमुनापार थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने 1 अगस्त 2017 को रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी मायके गई थी। घर में काम करने के लिए वह 14 वर्षीय भांजी को घर लेकर आए। 31 जुलाई 2017 की शाम को उनकी भांजी शौच करने के लिए गई थी। काफी देर बाद वापस नहीं आई तो परिजन को चिंता हुई। उन्होंने भांजी की तलाश शुरू की तो पता चला कि मांट के गांव जावरा निवासी करतार, गौरव उर्फ मनोज उनकी भांजी को बाइक पर बिठाकर ले गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में पीड़िता ने बताया कि नगला बरी के करतार सिंह, जवाहर सिंह व छोटू ने जबरदस्ती पकड़कर बाइक पर बिठा लिया। बाइक को करतार सिंह चला रहा था। दूसरी बाइक पर जवाहर सिंह और छोटू पीछे आ रहे थे। रास्ते में राजेश मिला। करतार और राजेश उसे बाइक से सौंख ले गए। सौंख में एक मकान में रात में रखा। करतार ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर राजेश और करतार ने जान से मारने की धमकी दी। गांव सौन में भी करतार ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यहां से करतार और गुड्डा उसे राजस्थान ले गए। इसके बाद हरिद्वार में किराए पर कमरा लेकर दो माह तक रखा और लगातार दुष्कर्म किया। किशोरी को बरामद कर पुलिस ने मांट निवासी मुख्य आरोपी करतार सिंह, मगोर्रा के थाना सोन निवासी ब्रजेश उर्फ गुड्डा, नौहझील के कस्बा कुंज गली निवासी राजेश, मांट के नगला बरी निवासी छोटू और जवाहर सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सभी को जेल भेज दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी।

शुक्रवार को न्यायालय एडीजे (पॉक्सो एक्ट- द्वितीय) की कोर्ट ने मुख्य दोषी करतार सिंह को 12 साल की जेल और 60 हजार रुपये का अर्थदंड, बृजेश उर्फ गुड्डा, राजेश और छोटू को 10-10 साल की जेल और 40-40 हजार का अर्थदंड, जवाहर सिंह को 7 साल की जेल तथा 20 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। सजा सुनाए जाने के बाद सभी दोषियों के वारंट बनाकर उन्हें जिला कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed