फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   12 thousand consumers were troubled without electricity for 6 hours

Mathura News: 12 हजार उपभोक्ता 6 घंटे तक बिना बिजली के रहे परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
12 thousand consumers were troubled without electricity for 6 hours
मथुरा। कोसीकलां में बिजलीघर में टेस्टिंग कार्य कराते एसडीओ, जेई। - फोटो : mathura
कोसीकलां (मथुरा)। नंदगांव रोड स्थित 33 केवीए बिजलीघर पर ओसीबी टेस्टिंग कार्य तीन घंटे देरी से शुरू होने के कारण 6 घंटे से अधिक समय तक आपूर्ति बाधित रही। करीब 12 हजार से अधिक उपभोक्ता 6 घंटे से अधिक समय तक परेशान रहे, लेकिन अधिकारियों ने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

भरत मिलाप मेले की तैयारियों को लेकर शनिवार को बिजली घर पर सुबह 11 से लेकर शाम 4 बजे तक ओसीबी टेस्टिंग के लिए सप्लाई बाधित रहने का मैसेज जारी किया था। ओसीबी की टेस्टिंग के लिए मीटर विभाग के अधिकारी ने सुबह 11 बजे तक पहुंचकर काम शुरू नहीं किया। टेस्टिंग की टीम दोपहर 2 बजे बिजलीघर पहुंची और कार्य शुरू किया। इससे जो काम शाम को 4 बजे समाप्त हो जाना चाहिए था वह काम शाम को 7 बजे समाप्त हुआ। ऐसे में उपभोक्ता उमस भरी गर्मी में परेशान हो उठे।
विज्ञापन

उपभोक्ता सुरेश, मनीष, कैलाश, पदम का आरोप था कि जब बिजली घर पर अधिकारियों और कर्मचारियों से मोबाइल पर आपूर्ति चालू होने की जानकारी करने का प्रयास किया तो किसी ने भी कोई जवाब नहीं दिया। जेई अनूप गौड़ ने बताया कि टेस्टिंग की टीम के देरी से आने के कारण कार्य देरी से शुरू हुआ था इसलिए आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed